Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ईद के मौके पर महमानों को खिलाइये खजूर हलवा
Sweets
oi-Staff
ईद के त्योहार पर न जाने की कितनी तरह कि मिठाइयां और सेवइयां बनाई जाती हैं। शाही टुकड़ा, रस मलाई, लड्डू और शीर खुरमा आदि इस दिन जरुर बनाए जाते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप ईद के मौके पर दोस्तों और परिवारजनों को एक स्वादिष्ट खजूर हलवा बना कर खिलाएं। खजूर का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। खजूर को पहले गरम दूध में करीबन 6 घंटे तक भिगोने के बाद यह खजूर हलवा बनाया जाता है। इसमें बहुत सारा आयरन, विटामिन और मिनरल पाया जाता है। आइये जानते हैं खजूर हलवा बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 3 घंटे
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
खजूर- 2 कप
गरम दूध- 2 कप
चीनी- 1 1/2कप
घी- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
बादाम- 5-6 स्लाइस में कटे
विधि-
- हल्के गरम दूध में खजूर को भिगाइये, करीब 5 घंटे के लिये। उसके बाद इसे मिक्सी में गाढा पेस्ट पीस लीजिये।
- अब एक बड़ी थाली या प्लेट में घी लगा कर उसे ग्रीस कीजिये।
- एक पैन में घी गरम करें, उसमें खजूर का पेस्ट डालें , फिर चीनी डाल कर उसे तब तक चलाइये जब तक कि वह अच्छे से घुल न जाए।
- अगर जरुरत हो तो उसमें दूध मिलाइये और 20 मिनट तक चलाती रहिये।
- उसके बाद उसमें इलायची और बादाम के स्लाइस डालिये और मिक्स कीजिये।
- 5 मिनट के बाद आंच बंद कर दीजिये।
- फिर हलवे को घी लगी थाली में पलट दीजिये और जब ठंडा हो जाए तब उसे चाकू कि सहायता से किसी भी आकार में काटिये।
Comments
English summary
Dates Halwa: Dessert Recipe For Eid
Story first published: Thursday, August 8, 2013, 9:59 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2013



Click it and Unblock the Notifications