Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
अक्षय तृतीया के खास मौके पर जरुर बनाएं ये संतरे की बर्फी
अक्षय तृतीया के लिये अगर आपको घर पर ही कुछ मीठा तैयार करना है, तो आप इस व्यंजन को बना सकती हैं।
Sweets
oi-Staff
अक्षय तृतीया के लिये अगर आपको घर पर ही कुछ मीठा तैयार करना है, तो आप इस व्यंजन को बना सकती हैं। नारंगी रंग की बर्फी जो कि संतरे से तैयार की जाती है, आपके परिवार को काफी पसंद आएगी।
अगर आपको मीठा पसंद आता है तो आप इसे ना सिर्फ तीज त्योहार पर ही बल्कि आम दिनों पर भी बना सकती हैं। तो देर ना करें, बाजार से ढेर सारे संतरे ले कर आएं और शुरु हो जाएं बर्फियां बनाना। आइये पढ़ते हैं इसे बनाने की विधि-

कितनी- 12-15 बर्फियां
सामग्री-
- संतरे - 4 छिले और कटे हुए
- आटा - 1 कप
- खोया- 500 ग्राम
- ऑरेंज जूस - 1 कप
- दूध पाउडर - 1 कप
- मिक्स ड्राई फ्रूट्स - 2 बड़े चम्मच
- घी - आधा कप
- इलायची पाउडर - 1 चम्मच
- चीनी - 1½ कप
बनाने की विधि -
- संतरे को छील कर उसमें से बीज निकाल लें।
- एक कढाई लें और उसमें घी गरम करें। फिर उसमें आटा, खोया, शक्कर और मिल्क पावडर मिलाएं। इसे तब तक चलाएं जब तक कि इसमें से अच्छी खुशबू ना आने लगे।
- फिर इसमें संतरे का जूस मिलाएं, संतरे, ड्राई फ्रूट्स मिला कर चलाएं। अगर मिश्रण ज्यादा गाढा हो जाए तो इसमें दूध मिला लें।
- जब यह लगभग होने लगे तब इसमें इलायची पावडर मिक्स करे और आंच को बंद कर दें।
- अब एक प्लेट लें, उसमें घी लगाएं और उसमें इस मिश्रण को डाल कर फैला लें।
- जब यह ठंडा हो जाए तब इसे चाकू से बर्फी के आकार में काट लें।
- आपकी ऑरेंज बर्फी सर्व करने के लिये रेडी है।
Comments
English summary
Delicious Orange Barfi For Akshaya Tritiya
Story first published: Thursday, April 27, 2017, 17:00 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2017



Click it and Unblock the Notifications