Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
प्रोटीन से भरी टेस्टी सत्तू की बर्फी
सत्तू को बर्फी के रूप में भी खाया जा सकता जो कि काफी टेस्टी और मुंह में पानी लाने वाली होती है। इस बर्फी को भुने हुए चने को पीस कर बनाया जाता है।
सत्तू का टेस्टी पराठा तो आपने जरुर खाया होगा। सत्तू चने की दाल से बनता है, जिसमें प्रोटीन की मात्रा काफी सारी होती है। सत्तू को बर्फी के रूप में भी खाया जा सकता जो कि काफी टेस्टी और मुंह में पानी लाने वाली होती है।
इस बर्फी को भुने हुए चने को पीस कर बनाया जाता है। आप इसमें अपनी इच्छा अनुसार मेवे डाल सकती हैं और बच्चों को शाम के स्नैक में दे सकती हैं। तो अगर आपको सेहतमंद रहना है तो इस सत्तू की बर्फी को बनाना ना भूलें। अब आइये देखते हैं इसकी रेसिपी ...

सामग्री-
- चने- 100 ग्राम
- घी- 50 ग्राम
- पावडर वाली शक्कर- 60 ग्राम
- इलायची- 2-3 पीस
- मेवे बादाम और कार्जू- 5-6 पीस

चने को रोस्ट कर लें
सबसे पहले चने को एक पैन में 10 मिनट के लिये धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। इसे बीच बीच में चलाती रहें, जिससे यह जने नहीं। एक बार जब यह हल्का भूरा हो जाए जब इसे आंच से उतार दें और एक कटोरे में डाल दें।

चने को मिक्सी में पीस कर पावडर बनाएं
अब चना दाल को मिक्सी में महीन पीस लें और एक कटोरे में डालें। फिर उसमें शक्कर और घी मिलाएं।

अब घी और शक्कर डाल कर पेस्ट बनाएं
शक्कर मिलाते वक्त ध्यान रखें कि इसे इकठ्ठा ना डालें बल्कि थोड़ा थोड़ा डालें। जरुरत के अनुसार घी भी डालती रहें और मिश्रण को थोड़ा मोटा रखें।

प्लेट में मिश्रण फैलाएं
अब एक प्लेट में इस मिश्रण को फैलाएं और दबा कर बराबर कर लें। आखिर में इस पर इलायची और मेवे काट कर छिड़के।

कैसे करें सर्व और रखने का तरीका:
इस बर्फी को 3-4 मिनट तक रखे रहने दें और फिर चाकू से काट कर इसे सर्व करें।
आप इस बर्फी को आराम से किसी हवा बंद जार में एक महीने तक रख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications