Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
दिवाली पर बालूशाही बना कर करें महमानों का मुंह मीठा
Beauty
oi-Staff
इस दिवाली आपके घर पर शायद बहुत से महमान आएं इसलिये इस खुशी के मौके पर उन्हें अपने हाथों दृारा बालूशाही मिठाई बना कर खिलाना न भूलें। बालूशाही मिठाई काफी टेस्टी होती है और यह उत्तर भारत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध भी है। दिवाली के मौके पर बाजारों में भी मिठाइयां काफी महंगी मिलने लगी हैं इसलिये अच्छा होगा कि आप अपने घर पर ही मिठाई बना लें। मगर बालूशाही उन लोगों के लिये नहीं है जो लोग डायटिंग पर हैं क्योंकि इसमें बहुत सारा घी इस्तमाल होता है। इस दिवाली आप बालूशाही कैसे बनाएंगे, आइये जानते हैं उसकी विधि। 8 स्वादिष्ट दीवाली मिठाइयां
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- मैदा - 4 कप
- घी- 3/4 कप
- बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
- दही- 1/2 कप
- चीनी- 3 कप
- पानी- 6 कप
- तेल- फ्राई करने के लिये
- पिस्ता- थोड़े से
विधि-
- मैदा, घी, बेकिंग सोडा और दही को एक साथ बर्तन में मिक्स करें। उसे गरम पानी से गूथ लें।
- इसे ज्सादा मुलायम न गूथे, फिर इसे 20 मिनट के लिये किनारे रख दें।
- अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें।
- आटे की छोटी छोटी लोई काट कर उसे हथेली से गोल कर के बीच में हल्का दबा दें।
- फिर इन तैयार बालूशाही को गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- दूसरे पैन में 6 कप पानी के साथ 3 कप चीनी डाल कर एक तार की चाशनी तैयार करें।
- अब तले हुए बालूशाही को चाशनी में कुछ देर डाल कर रखें।
- उसके बाद उन्हें प्लेट पर निकाल कर ऊपर से कटे हुए पिस्ते छिड़के।
- आपकी बालूशाही मिठाई तैयार है, इसे मेहमानों को सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications