Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
दीवाली स्पेशल: बिना शुगर के बनाइये बेक्ड अंजीर गुझिया
Sweets
oi-Staff
पारंपरिक व्यंजनों में जहां एक ओर आपको ढेर सार पौष्टिक तत्व मिलेगा वहीं दूसरी ओर ढेर सारा फैट और कैलोरीज़ भी होंगी। दीवाली आने वाली है तो ऐसे में कई लोग अपने घरों में बाजार की मिठाई मंगवाते हैं जिसमें ढेर सारा फैट होता है। अगर आप डाइट पर हैं या फिर घर पर किसी को मधुमेह है तो, बिना शक्कर की गुझिया जरुर बनाएं।
READ: अपनी दीवाली खास बनाने के लिये घर पर बनाइये ये टेस्टी बर्फियां
बिना शक्कर की ड्राई फ्रूट वाली गुझिया खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती है और दीवाली पर मीठे के रूप में इस्तमाल की जा सकती है। अब आइये जानते हैं कि इस दीवाली को स्पेशल बनाने के लिये बिना शक्कर की ड्राई फ्रूट गुझिया कैसे बनाएं।

सामग्री-
- 1 कप मैदा
- 2 चम्मच रवा
- 2 चम्मच घी
- ¼ कप दूध
- ¼ कप अंजीर
- ¾ कप खजूर
- 20 काजू
- 20 पिस्ते
- 1 चम्मच इलायची पावडर
- 1 चम्मच खसखस
- घी
विधि -
- एक गहरे कटोरे में मैदा, रवा और घी मिक्स करें। फिर उसमें दूध डाल कर गूथ लें। आटा थोड़ा कठोर होना चाहिये। फिर इसे किसी कपड़े से ढांक कर किनारे रखें।
- एक दूसरे कटोरे में भरावन की सभी सामग्रियों को डालें, बस दूध और घी ना मिलाएं।
- इसमें खजूर और अंजीर मिले हुए हैं इसलिये सामग्री में शक्कर की आवश्यकता नहीं है।
- अब गुझिया बनाने की प्रक्रिया शुरु करें।
- आटे की छोटी सी लोई ले कर उसे बेल कर गुझिया वाले सांचे में रखें।
- फिर बीच में 1 चम्मच भरावन सामग्री रखें और गुझिया के सांचे को बंद कर के गुझिया बनाएं।
- गुझिया को सील करने के लिये हल्का सा पानी दूध लगाएं।
- इसी तरह से ढेर सारी गुझिया तैयार करें और उन्हे एक एक कर के बेकिंग ट्रे पर रखें।
- बेकिंग ट्रे पर सबसे पहले घी लगा लें।
- अब ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें और उसमें गुझिया को 25 मिनट तक बेक करें।
- जब गुझिया तैयार हो जाए तब उसे ठंडा कर के एयरटाइट कंटेनर में रख दें।
Comments
English summary
Diwali special – No-sugar, baked anjeer gujiya in hindi
Story first published: Monday, November 9, 2015, 13:51 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2015



Click it and Unblock the Notifications
