Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
ऐसे बनाएं हरे मटर की टेस्टी बर्फी
हरी मटर से बहुत ही टेस्टी बर्फी बनाई जा सकती है। इसे लिये आपको ज्यादा किसी सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। तो आइये जानते हैं इसकी रेसिपी-
Sweets
oi-Staff
आज कल बाजार में ढेर सारी हरी मटर उपलब्ध हैं। ऐसे में आपको इनका इस्तमाल कर के घर पर ढेर सारे व्यंजन बनाने चाहिये।
अगर आप हरी मटर की सब्जी खा कर ऊब गई हैं तो, आज हम आपको हरी मटर की बर्फी बनाना सिखाएंगे। जी हां, हरी मटर से बहुत ही टेस्टी बर्फी बनाई जा सकती है।
इसलिये आपको ज्यादा किसी सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। तो आइये जानते हैं इसकी रेसिपी-

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- हरी मटर- 1 कप
- पिस्ते, पानी में गरम कर के उसे छील लें और महीन काट लें- 1/2 कप
- घी- 3 चम्मच
- मावा- 2 कप
- शक्कर- 3/4 कप
- हरी इलायची पावडर- 3/4 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले एक मिक्सर जार में हरी मटर और थोड़ा सा पानी डाल कर उसे पीस लें।
- फिर नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें पिसी मटर डालें और लगातार चलाते हुए उसका पानी खतम कर लें।
- फिर पैन में मावा डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। उसके बाद इसमें शक्कर मिलाएं और चलाएं।
- अब दूसरी ओर एक एल्युमीनियम की ट्रे पर घी लगाएं।
- फिर इसमें हरी इलायची और आधे पिस्ते डाल कर मिक्स करें।
- इस मिश्रण को ट्रे पर डालिये और फैलाइये।
- ऊपर से बाकी के बचे हुए पिस्ते डालिये और बर्फी को ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
- जब बर्फी ठंडी हो जाए, तब उसे फ्रिज में रख दीजिये और बाद में उसे निकाल कर चाकू से काट कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Green Peas and Pista Burfi
Story first published: Monday, February 13, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2017



Click it and Unblock the Notifications