Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मूंगफली हलवा
हलवा नाम ही सुनकर लगता है, आह हलवा और मन ललचा जाता है खाने के लिये। अगर अपना मन पसन्द हलवा मिल जाय तब तो बात ही कुछ अलग है। अगर आपको कुछ नए तरीके का हलवा बनाना है तो मूंगफली का
हलवा बनाइये। मूंगफली को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लीजिये और फिर उसमें चीनी वैगरह डाल कर हलवा बना लीजिये। आइये जानते हैं कि मूंगफली का हलवा किस तरह से बनाया जाता है।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 7 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
मूंगफली- 2 कप
बटर- 2 चम्मच
मिल्क पाउडर- 1 कप
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
चीनी- 1 कप
वेनीला एसेंस- 1 बूंद
पानी- 1 कप
विधि-
सबसे पहले मूंगफली के छिलको को उतार लें और उसे मिक्सी में बारीक पीस लें।
पानी में मिल्क पाउडर मिलाइये, उसमें मूंगफली पाउडर, चीनी और बटर मिलाइये।
इसे पैन में डालिये और भूरा होने तक भूनिये। जब यह गाढा हो जाए तब उसमें इलायची पाउडर और वेनीला एसेंस मिलाइये।
इसे लगातार चलाइये और गैस बंद के इसे किसी घी लगी थाली में उलटिये। अब इसे ठंडा होने दीजिये और जब यह हल्का ठंडा हो जाए तब इसे चाकू से किसी शेप में काट लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
