Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
गुजराती बासुंदी की रेसिपी
गुजराती बासुंदी एक बेहद स्वादिष्ट और मज़ेदार मिठाई है जिसे गाढ़े दूध से बनाया जाता है और यह उत्तर भारतीय रबड़ी जैसी लगती है।
Sweets
oi-Staff
By Seema Rawat
गुजराती बासुंदी एक बेहद स्वादिष्ट और मज़ेदार मिठाई है जिसे गाढ़े दूध से बनाया जाता है और यह उत्तर भारतीय रबड़ी जैसी लगती है। बादाम और पिस्ता इस मलाईदार मिठाई में करारपन प्रदान करते हैं। पकाते समय, बर्तन के किनारों को खुरचना ना भुलें, क्योंकि ऐसा करने से बासूंदी गाढ़ी और मलाईदार बनती है।

सामग्री
- एक या आधा लीटर वसा भरपुर दूध
- तीन चौथाई कप शक्कर
- आधा टी स्पून इलायची
सजाने के लिए
- थोड़ी बादाम और पिस्ता की कतरन
- थोड़ा केसर
सामग्री:
- एक या आधा लीटर वसा भरपुर दूध
- तीन चौथाई कप शक्कर
- आधा टी-स्पून इलायची पाउडर
सजाने के लिए
थोड़ी बादाम और पिस्ता की कतरन थोड़ा केसर
विधि
- दूध को एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में उबाल लें।
- आँच धिमी कर, दूध की मात्रा आधी होने तक, लगभग १ घंटे के लिए, बीच-बीच मे हिलाते हुए पका लें।
- शक्कर डालकर धिमी आँच पर लगभग २५ मिनट या दूध के रबड़ी समान गाढ़ा होने तक, लगातार हिलाते हुए और किनारों से दूध खूरचते हुए, पका लें।
- इलयाची पाउडर डालकर धिमी आँच पर और २० मिनट के लिए पका लें।
- बादाम और पिस्ता की कतरन और केसर से सजाकर, गुनगुने तापमान पर या ठंडा परोसें।
विकल्पः
स्ट्रॉबेरी बासूंदीः
- विधि क्रमांक ३ के बाद बासूंदी को पुरी तरह ठंडा कर लें।
- आधा टी-स्पून नींबू का रस और आधा कप स्लाईस्ड स्ट्रॉबेरिज और ज़रुरत हो तो शक्कर डालें।
- अच्छी तरह मिलाकर कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा परोसें।
नारंगी बासूंदीः
- विधि क्रमांक 3 के बाद बासूंदी को पुरी तरह ठंडा कर लें।
- आधा टी-स्पून नींबू का रस और आधा कप संतरे की फाँक और एक टेबल-स्पून ऑरेन्ज स्कावश डालें।
Comments
English summary
How to Make Gujrati Basundi
Story first published: Thursday, July 6, 2017, 15:41 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2017



Click it and Unblock the Notifications
