Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
खुशी के मौके पर बनाएं काजू पिस्ता रोल
Sweets
oi-Staff
काजू पिस्ता रोल एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसे अक्सर बहुत से लोग ट्राई ही नहीं करते। इसे एक बार जरुर खाइये क्योकि यह काफी टेस्टी होती है। आज हम आपको इसे घर पर बनाने की विधि बताएंगे। घर पर अगर कोई खुशी का मौका हो तो काजू पिस्ता रोल बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये जानते हैं इसकी टेस्टी एंड सिंपल रेसिपी।
MUST TRY: मूंगफली की बर्फी
कितने- 14 बर्फियां
तैयारी में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- काजू पावडर- 2 कप
- खोया- 1 2/5 कप
- पिस्ता- 1 कप
- पावडर शक्कर- 1 1/3 कप
- हरी इलायची पावडर- चम्मच
- सिल्वर वर्क- 2 शीट
MUST READ: काजू से बनाइये दिल को जवां
विधि-
- पिस्ते को दो कप उबलते हुए पानी में 5 मिनट के लिये रखें। फिर उसे छील कर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- नॉन स्टिक पैन में खोया पकाएं और उसमें चीनी डालें।10 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने के लिये रख दें। फिर इसमें काजू पावडर डाल कर मिलाएं।
- इस मिश्रण को दो भाग में बांटे।
- खोए के एक भाग में पिस्ते का दरदरा पावडर मिलाएं और दूसरे भाग में इलायची पाउडर मिलाएं।
- फिर आधा प्लेन काजू का मिश्रण लें और उसे चार बाई पांच इंच के आयताकार भाग में बेलें।
- पिस्ता मिश्रण का आधा भाग ले कर उसे पांच इंच लंबा रोल कर ले।
- इसे आयताकार काटे गए काजू वाली पट्टी के भीतर डाल कर रोल कर दें।
- यानी की पिस्ता रोल अंदर की ओर और काजू की पट्टी ऊपर होनी चाहिये।
- अब इसी तरह से बाकी की बर्फी बनाएं।
- बर्फी के ऊपर सिल्वर कवर लगाएं और सर्व करें।
Comments
English summary
Kaju Pista Roll
Story first published: Thursday, January 29, 2015, 11:00 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2015



Click it and Unblock the Notifications