Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
केसर पिस्ता खीर
केसर पिस्ता खीर को बनाना बहुत ही आसान है क्योंकि इसमें ऐसे कोई चीज नहीं पड़ती जो आसानी से प्राप्त ना हो सके। इस खीर को जो सबसे ज्यादा स्पेशल बनाता है वह है इसमें बड़ने वाला पिस्ता। तो आइये इस मौके पर बनाते हैं मुंह में मिठास भर देने वाली स्पेशल केसर पिस्ता खीर।

कितने लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
घी- आधा कप
बासमती चावल- 1 कप
दूध- आधा लीटर
इलायची- 2-3
केसर- 1 चुटकी
पिस्ता- 10
चीनी- 1 ½-2 कप
विधि-
एक गहरा पैन लें और उसमें घी डाल कर गरम करें। अब उसमें चावल डालें और उसे हल्का भूरा होने तक फ्राई करें, लेकिन ध्यान रहे कि वह लाल ना हो पाए। अब एक दूसरा पैन लें और उसमें दूध डालें और आंच को मध्यम कर दें। दूध को लगातार चलाती रहें जिससे वह तले से चिपके नहीं। फिर दूध में इलायची मिलाएं। उसके बाद अब दूध में केसर और कुटा हुआ पिस्ता मिलाएं। अब दूध में चावल मिलाइये और उसे उबाल लीजिये। जब चावल पूरी तरह से पक जाए तब गैस बंद कर दीजिये। लीजिये अब तैयार हो गई आपकी केसर पिस्ता खीर, अब इसे ठंडा हो जाने दीजिये और बाद में इसे फ्रिज में रख कर परिवार वालों को परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications
