Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
होली पर लुफ्त लीजिये केसर रसमलाई का
जिस चीज में केसर पड़ जाता है, उसमें न केवल स्वाद बढ़ता है बल्कि सुंदर लाल रंग भी आ जाता है। वैसे तो रसमलाई आपने तरह तरह की खाईं होगी और हो सकता है कि आपको यह बनानी भी आती हो। मगर क्या आपने केसर वाली रस मलाई बनाई है। होली के विशेष दिन पर आप अपने मेहमानों को केसर रस मलाई खिला सकती हैं। होली के दिन हर किसी का मुंह मीठा करना एक रिवाज है तो इस दिन पर गुझिया तो बनाएं ही पर साथ में केसर वाली रसमलाई भी बना कर देखें। आइये जानते हैं कि केसर रसमलाई कैसे बनती है।
सामग्री-
छेना- 200 ग्राम
चीनी- 200 ग्राम
दूध- 1 किलो
चिरौंजी- 1 चम्मच
काजू, टुकडे किये हुए- 20
केसर- 20
इलायची पाउडर- चम्मच
विधि-
1. छेना को नरम होने तक मसल लें।
2. अब इसके छोटे-छोटे गोले बना लें।
3. 100 ग्राम चीनी को पानी के साथ तेज आंच पर पकाएं।

4. अब छेना के गोलों को इसमें डालें और तेज आंच पर तब तक पकाएं, जब तक इसका आकार दोगुना न हो जाए।
5. दूसरी ओर दूध को धीमी आंच पर आधा होने तक पकाएं।
6. इसमें केसर और ड्राई फ्रूट डाल दें।
7. अब छेने के गोलों को पानी से निकाल कर इसे निचोड़ लें और फिर दूध में डाल दें।
8. ठंडा होने पर ऊपर से पिस्ता सजाएं और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications