Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
रसीली मावा जलेबी
सुबह के नाश्ते में दही जलेबी मिल जाए तो बात ही क्या है। जलेबी एक ऐसी डिश है जिसे आप कभी भी किसी भी मौसम में खा सकते हैं। भारत के अलावा बांग्लादेश्ा, नेपाल और पाकिस्तान में भी इसे बड़े स्वाद से खाया जाता है। देखा जाए तो इसे घरों में कम ही बनाया जाता है।
वैसे तो जलेबी मैदे की बनाई जाती है पर आज हम आपको मावा की जलेबी बनाना सिखाएंगे। यह जलेबी मध्य प्रदेश में बहुत प्रचलित है। आइये जानते हैं मावा जलेबी बनाने का तरीका।

सामग्री -
खोआ - 1 कप (200 ग्राम)
मैदा - 30-50 ग्राम
चीनी - 1 1/2 कप (300 ग्राम)
केसर - 20-25
घी - तलने के लिये
विधि-
1. सबसे पहले जिलेबी बनाने के लिये मैदा तैयार कीजिये। इसके लिये मैदे में थोडा़ पानी डाल कर मसल लीजिये। ध्यान रहे कि मैदे में एक भी गुठली ना रहे। इसके बाद मैदे में पानी बढाती जाइये और उसे जिलेबी के घोल के लिये तैयार कर लीजिये।
2. घोल को खूब फेटिये और 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये।
3. खोये को घिस लीजिये और उसमें 2-3 चम्मच दूध डाल कर मसल कर नरम कर लीजिये और 1 घंटे के लिये ढक कर किनारे रख दीजिये।
4. अब दोनों मैदे तथा खोये के मिश्रण को एक साथ मिलाइये और एक सार कर लीजिये। जिलेबी बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।
5. अब एक कटोरी में केसर को दूध के साथ भिगोइये और जिलेबी के घोल में डाल लीजिये। चीनी से चाश्नी तैयार कर लीजिये।
6. अब कढाई में घी गरम कीजिये। जिलेबी के मिश्रण को पॉलिथीन के कोन में डालिये और उसे एक कोने से काट लीजिये।
7. घी गरम हो जाए तब उसमें जिलेबी का घोल डालना शुरु कीजिये। जब जिलेबी तल उठे तब उसे प्लेट में रखिये और बाद में 2 मिनट के लिये तैयार चाशनी में डुबोइये। आपकी खोये की जलेबी तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications