Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
रक्षाबंधन पर बनाएं लौकी का हलवा
Sweets
oi-Staff
राखी के दिन कुछ मीठा न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। भाई को अपना प्यार दिखाने का यह सबसे अच्छा तरीका होता है। अगर आपके भाई को मीठा खाना बहुत पसंद है तो आप उसके लिये इस रंक्षाबंधन पर लौकी का हलवा बना सकती हैं। यकीन मानिये आपको भाई को लौकी का हलवा बहुत पसंद आएगा। इसे स्पेशल बनाने के लिये आप इसमें खूब सारे मेवे डाल सकती हैं। लौकी बिल्कुल भी कडी नहीं होनी चाहिये, नहीं तो हलवा बिल्कुल भी मीठा नहीं बनेगा। तो चलिये इस रक्षाबंधन के दिन अपने भाई के लिये बनाते हैं स्पेशल लौकी का हलवा।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री
250 ग्राम चीनी
250 ग्राम खोया
5 ग्राम इलायची पाउडर
50 ग्राम भीगे, छिल व कटे हुए बादाम
50 ग्राम किशमिश
250 ग्राम देसी घी
1/2 किलो लौकी
विधि
- सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें। फिर कस लें।
- अब एक गहरे और भारी तले वाले पैन में लौकी और चीनी का एकसार मिलाकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि पानी सूख न जाए।
- लगातार चलाते हुए पकाएं।
- अब खोए को मैश करके डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर देसी घी और सभी मेवे डालकर खूब अच्छी तरह भूनें।
- आंच से उतारकर हल्का ठंडा करें और सर्विंग डिश में पलटकर ऊपर से इलायची पाउडर डालकर सर्व करें।
Comments
English summary
Lauki Ka Halwa For Raksha Bandhan
Story first published: Tuesday, August 20, 2013, 6:05 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2013



Click it and Unblock the Notifications