Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी मलाई चमचम
मिठाई खाने का ना तो दिन होता है और ना ही अवसर। यदि आप भी तरह-तरह की मिठाइयों के शौकीन हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं बंगाली मिठाई, मलाई चमचम। यह पनीर से तैयार की जाती है जिसके बीच में मलाई भरी जाती है। अगर आप चाहें तो इसे तरह-तरह के रंगो में भी बना सकती हैं।
आइये देखते हैं कि यह मलाई चमचम बनाई कैसे जाती है।

कितने- 10-15 चम चम
तैयारी में समय- 10 मिनट
बनाने में समय- 45-60 मिनट
सामग्री-
चम चम बनाने के लिये
पनीर- 2 कप (1 लीटर दूध का)
चीनी- 2 कप
पानी- 4-5 कप
केसर- 1/2 चम्मच
मलाई सामग्री-
दूध- 2-3 कप
चीनी- 2 कप
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
गार्निश करने के लिये
पिस्ता- 1 चम्मच
बादाम- 3-4
केसर- 1 चुटकी
विधी-
1. एक कटोरे में पनीर को मुलायम होने तक मसले, यदि पनीर कठोर हो तो उसमें गरम पानी डाल कर मसले।
2. अब पनीर को छोटे-छोटे टुकडो़ में बांट लें और उसे अंडे के आकार में रोल कर लें।
3. एक पैन में पानी उबाले, उसमें चीनी और केसर डाल कर चलाएं। इस पानी से चाशनी तैयार करें।
4. अब इस चाशनी में तैयार पनीर के गोलों को उसमें डालें और हल्के से चलाएं। थोडी़ देर बार गैस को धीमा कर के 5-10 मिनट तक ढक्कन ढांक कर पकाएं और गैस बंद कर दें।
5. अब दूसरा पैन लें, उसमें दूध डाल कर उसे खूब पकाएं और साथ में चलाते भी रहें वरना वह पैन में चिपक जाएगा।
6. जब दूध गाढा हो जाए तब उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
7. जब खोया तैयार हो जाए तब उसे ठंडा होने के लिये रखें।
8. अब एक चाकू की मदद से चमचम को बीच से काटे, उसमें मलाई भरें।
9. मलाई चमचम तैयार है, इसे इलायची, कटे बादाम और पिस्सा से गार्निश करें।



Click it and Unblock the Notifications
