Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
गरमा-गरम मलाई गुलाब जामुन

कितने लोगो के लिये- 3-5
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
क्रीम पाउडर मिल्क- 1 कप
सूजी- 4 चम्मच
मैदा- 4 चम्मच
दूध- 1 कप
बेकिंग पाउडर- ½ चम्मच
घी तलने के लिये
भरावन सामग्री-
क्रीम/मलाई - 1 कप
नारियल- ½ कप
सीरप
चीनी- 2 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
मैदा, सूजी, मिल्क पाउडर, दूध, बेकिंग पाउडर और घी को मिला कर आटा तैयार करें। इसको 2-3 घंटो के लिये ऐसे ही रख दें। इसके बाद उसमें और ज्यादा दूध मिलाएं और आटे को खूब मुलायम कर दें। अब फ्राइंग पैन में घी डालें और गरम करें। आप चाहें तो अपने मन से तेल का भी प्रयोग कर सकती हैं। जब जक घी गरम हो रहा हो, तब तक आप गोल जामुन तैयार कर लें और प्लेट में रख दें। अब गैस की दूसरी ओर एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें चीनी डालें तथा गाढा सीरप तैयार कर लें। इसे ठंडा होने के लिये रखें। अब जब एक तरफ घी गरम हो गया हो, तो उसमें तैयार जामुन डाल कर भूरा होने तक पकाएं। इसके बाद इसको शुगर सीरप में डाल कर 3-4 घंटो के लिये डुबा कर रखें। अब गुलाब जामुन के रस को निचोड़ कर बाहर निकाले और बीच से चीरा लगा दें। जब गुलाब जामुन बीच से कट जाए तब उसमें मलाई भर दें और गुलाब जामुन के ऊपर से घिसा हुआ नारियल छिड़क दें। लीजिये तैयार हो गए आपके गरमा-गरम मलाई वाले गुलाब जामुन।



Click it and Unblock the Notifications
