Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मुंह में पानी भर दे यह मलाई खाजा
Sweets
oi-Staff
घर में अक्सर कुछ कुछ उत्सव होता ही रहता है, तो जाहिर सी बात है कि लोगों को अच्छा अच्छा पकवान भी बना कर खिलाना पड़ता होगा। खाने के साथ साथ अगर कुछ मीठा हो जाए तो बात बन जाती है और लोगों को आपकी तारीफ करने का मौका भी मिल जाता है। किसी भी अवसर पर आप मलाई खाजा बना सकती हैं, जो कि मुंह के स्वाद और भी ज्यादा बढा देता है।
मलाई खाजा मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट होती है और उसमें खूब सारी मलाई भी मिलाई जाती है। साथ ही इसे शुद्ध देसी घी में तला जाता है। तो आइये जानते हैं कि टेस्टी मलाई खाजा कैसे बनाया जाता है।

सामग्री :
1 कप मैदा
आधा कप बादाम, पिस्ता
आधा कटोरी घी
आधा कटोरी मलाई
2 कटोरी शक्कर
आधा छोटी चम्मच पिसी इलायची
1-2 चुटकी नमक
तलने के लिए घी
विधि :
- मैदे को छानकर, उसमें गर्म किया घी और नमक मिलाकर मलाई से पूरी के आटे की तरह गूँधे।
- 15-20 मिनट तक ढँककर रख दें।
- शक्कर डूब जाए इतना पानी डालकर डेढ़ तार की चाशनी तैयार करें।
- अब कड़ाही में घी गर्म करें।
- छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर पेड़े की आकृति दें। बीच में थोड़ा-सा दबाकर खस्ता तल लें।
- मंदी आँच पर तलने से अच्छी तरह सिकाई होगी।
- तैयार चासनी में इन्हें डुबोकर निकाल लें। ऊपर से बादाम, पिस्ता, छिड़क दें। चाँदी के वर्क से सजाकर रखें।
Comments
English summary
Malai Khaja Sweet
Story first published: Saturday, August 24, 2013, 13:00 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2013



Click it and Unblock the Notifications