Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी आम की खीर
गर्मी का सीज़न अब जाने वाला है और इसी के साथ ही फलों का राजा आम भी हमसे जुदा हो जाएगा। अच्छा होगा कि आप आम का मजा पूरी तरह से ले लीजिये। क्या आपने कभी आम की खीर खाई है? यह बहुत ही स्वादिष्ट तथा पूरे भारत में मशहूर डेज़र्ट मानी जाती है। साथ ही अगर आपके बच्चे दूध बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं, तो उन्हें यह खीर जरूर खिलाइये। आइये जानते हैं मैंगो यानी की आम की खीर बनाने की विधी-

कितने लोगो के लिये- 4
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
पका हुए आम की प्यूरी- 4 कप
दूध- 1 लीटर
इलायची- 1 चम्मच, कुटी हुई
काजू- 1/2 कप
बादाम- 1/2 कप
किशमिश- 1/2 कप
बासमती चावल- 1 कप
घी- 3-4 चम्मच
केसर- 1 चम्मच
सेब- 2-3 बारीक कटा हुआ
चीनी- 1 कप
विधी-
एक गहरा फ्राइंग पैन लें और उसे आंच पर चढा दें। उसमें दूध डालें और हल्की आंच पर पकने दें, उसके बाद उसमें कुटी हुई हरी इलायची डालें। अब पैन में मैंगो प्यूरी, काजू, बादाम और किशमिश डालें। अब एक दूसरा पैन लें और आंच पर चढाएं तथा उसमें घी डाल कर गरम करें। अब उसमें चावल डालें और 2-3 मिनट तक चलाएं। एक बात का ख्याल रखें कि चावल को लाल ना होने दें। इसके बाद केसर को भी दूध वाले पैन में मिला दें। फिर उसमें फाई किये हुए चावल डालें और 4-5 मिनट तक चलाती रहें। अब पैन को ऊपर से ढंक दें और आंच को धीमा कर दें। चावल को ठीक प्रकार से उबल जाने दें, उसके 10 मिनट बाद ढक्कन को हटा दें। अब देखिये कि पूरा मिश्रण गाढा हुआ है या नहीं। जब मिश्रण गाढा हो जाए तब गैस को बंद कर दें। अब खीर को ठंडा कर के फ्रिज में रख दें। उसके बाद इस आम की खीर को कटोरियों में निकालें और ऊपर से सेब की स्लइसों से सजाएं।



Click it and Unblock the Notifications
