Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
शिवरात्रि के व्रत में बनाइये फ्रूट साबुदाना
Sweets
oi-Staff
शिवरात्रि के दौरान अगर आप व्रत रखती हैं और वही बोरिंग फलाहार खा कर बोर हो चुकी हैं तो, कुछ नया बनाएं। आज हम आपको शिवरात्रि के मौके पर फ्रूट साबुदाना बनाना सिखाएंगे। यह रेसिपी बंगाल की है जिसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता। इस रेसिपी में नमक का प्रयोग नहीं किया गया है। साबुदाने की यह रेसिपी खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। आइये जानते हैं कि ब्रत के लिये फ्रूट साबुदाना कैसे बनाएं।
कितने- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट

सामग्री-
साबुदाना- 3 कप
दूध- 1 कप
घिसा नारियल- 1 कप
चीनी- 1 चम्मच
केला- 2
बेल- 1
अनारदाना- 2 चम्मच
सेब- 1/2
अंगूर- 10
TRY THIS : महाशिवरात्रि में बनाइये व्रत के पकवान
विधि-
- साबुदाने को 10 घंटो के लिये भिगो दें।
- पैन में हल्की आंच पर दूध उाबलें।
- फिर उसमें साबुदाना डालें और 5 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं।
- फिर पैन से साबुदाना निकाल कर दूसरे कटोरे में रखें।
- जब साबुदाना ठंडा हो जाए तब उसमें चीनी, कटे हुए केले, बेल का गूदा और घिसा नारियल मिलाइये।
- इस मिश्रण को अपने हाथों से मिलाएं।
- अब आखिर में सेब, अंगूर और अनार मिक्स करें।
- अब अपना व्रत इसे खा कर तोडे़।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
