Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
आइये बनाएं मथुरा के स्वादिष्ट पेड़े

सामग्री -
खोया या मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
(बूरा) - 500 ( 2 1/2 कप)
घी - आधा कप दूध
छोटी इलाइची - 8-10 (कूटी हुई)
विधि -
एक कढाई में मावा भूनिये। इसको भूनते समय बीच-बीच में थोड़ा थोड़ा सा घी या दूध मिलाते रहिये और चला चला कर तब तक भूनिये जब तक कि वह ब्राउन कलर का न हो जाय। मावा को ठंडा होने दीजिये, मावा ठंडा हो जाय तब उसमें 2 कप बूरा डाल कर मिलाइये, कुटी इलाइची भी इस मिश्रण में मिला दीजिये। अब पेड़े बनाने के लिये मिश्रण हो चुका है। बचा हुआ बूरा एक प्लेट में अलग रख दीजिये और उसमें गोल-गोल तैयार किये हुए पेड़े को लपेट दीजिये। इसी तरह से थाली में एक साथ सारे पेड़े बूरे में लपेट कर रख दीजिये। अब आपके स्वादिष्ट मथुरा के पेड़े खाने के लिये बिल्कुल तैयार हैं। बचे हुये पेड़े को 2-3 घंटे के लिये खुले पंखे की हवा में छोड़ दीजिये, ये थोड़े खुश्क हो जायेंगे। फिर आप इन मथुरा के पेड़े को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख दीजिये और खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
