Latest Updates
-
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब
त्योहार पर बनाइये मोहनथाल
मोहनथाल एक जानी मानी मिठाई है जो कि भने हुए बेसन, घी और मेवे मिला कर बनाई जाती है। इस मिठाई के लिये मोटा बेसन सबसे उपयुक्त रहता है। घर में चाहे त्योहार का मौका हो या फिर बच्चे का बर्थडे, आप मोहनथाल आराम से बिना किसी पेरशानी के बना सकती हैं। यह बनाने में बहुत ही आसान है, तो चलिये शुरु करते हैं इसे बनाने की विधि को-
कितने लोगो के लिये- 4
त्यारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
400 ग्राम कंडेन्स मिल्क
200 ग्राम चीनी
3 कप बेसन
2 चम्मच दूध
केसर
1 कप घी
घिसे हुए बादाम और पिस्ता
विधि-
1. बेसन और दूध को अच्छी प्रकार से मिला कर सान लीजिये और 30 मिनट के लिये ढंक कर किनारे रख दीजिये। अब पैन लीजिये और उसमें घी गरम कर लीजिये, उसके बाद उसमें बेसन डाल कर 10 मिनट के लिये अच्छी तरह से भूनिये।
2. मिश्रण को लगातार चलाते हुए उसमें कंडेन्स मिल्क और चीनी मिलाइये। इस मिश्रण को 15 मिनट तक अच्छे से चलाइये और गाढा होने तक पकाइये।
3. उसके बाद इसमें केसर डालिये और पैन को आग से हटा लीजिये। उसके बाद मिश्रण को एक घी लगे हुए प्लेट में डाल लें और फिर ऊपर से घिसे हुए बादाम और पिस्ते डाल दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे अपने मन चाहे आकार में काट कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications