Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मूंग दाल लड्डू बनाने की सरल विधि
Sweets
oi-Staff
मूंग की दाल के लड्डू टेस्ट में बड़े ही स्वादिष्ट होते हैं तथा इनसे बड़ी अच्छी खुशबू भी आती है। मूंग दाल लड्डू को बनाने के लिये आपको पहले दाल को भिगो कर रखना होगा और फिर उसे पीस कर कढ़ाई में घी के साथ भूनना होगा।
RECIPE: ताकतवर गोंद के लड्डू
इन लड्डुओं को अगर एयर टाइट जार में भर कर रख लिया जाए तो यह 20-25 दिनों तक खाने के काम आते हैं। यदि आप चाहें तो लड्डू में घिसा हुआ नारियल भी मिक्स कर सकती हैं, पर अगर आपको मूंग की दाल का टेस्ट सेम वैसा ही चाहिये तो नारियल की जगह पर अगल अलग ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे बनाया जा सकता है मूंग की दाल का लड्डू।

कितने- 15
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री -
- मूंग की दाल, धुली हुई - 1 कप
- बूरा - 1 1/2 कप
- घी - 1 कप
- बादाम - 1/4 कप
- काजू - 1/4 कप
- इलायची - 8-10
- पिस्ते - 8-10
विधि -
- सबसे पहले मूंग की दाल को धो कर उसे पानी में 3-4 घंटे के लिये भिगो दें।
- फिर दाल को धो कर मिक्सी में पीस कर किनारे रख दें।
- बादाम को भी मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लीजिए, काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
- इसी तरह से पिस्ते को भी पतला पतला काट लें और इलायची को भी पीस लें।
- अब कढाई में घी डाल कर गरम करें, उसमें पिसी दाल डाल कर कलछी से चलाएं।
- दाल को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग ना बदल जाए और उसमें से अच्छी खुशबू ना आना शुरु हो।
- दाल को भूनने में लगभग 20 मिनट लग जाएंगे। दाल को एक अलग प्लेट में निकाल कर रख दें, जिससे वह ठंडी हो जाए।
- जब दाल ठंडी हो जाए तब उसमें बूरा और सभी ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण से लड्डू तैयार करें और उसे पिस्ते से गार्निश करें।
- आपके लड्डू खाने के लिये एकदम तैयार हैं, इसे चाहें तो किसी डिब्बे में भर कर 20 दिनों तक आराम से खा सकते हैं।
Comments
English summary
Moong Dal Laddoo Recipe in hindi
Story first published: Monday, September 28, 2015, 12:52 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications
