Latest Updates
-
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों किया जाता है? जानें इसका महत्व -
Bigg Boss 20: कौन हैं नकुल ढुल? वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस ने आधी रात को शो से क्यों निकाला बाहर
गणपति बप्पा के लिये मूंग दाल मोदक
गणेश चतुर्थी अब आने ही वाली है, तो ऐसे में आपने कई तरह की डिश बनाने की सोच रखी होगी। तरह-तरह के मोदक आज कल तो आम हैं, लेकिन क्या कभी आपने मूंग दाल मोदक बनाने की सोची है। यह नार्मल वाले मोदक से कहीं अच्छा लगता है क्योंकि इसमें आपकी क्रीयेटीविटी झलकती है। तो इस गणेश चतुर्थी पर गणपती बप्पा को अपनी कुकिंग स्किल से एक दम खुश कर दीजिये।
कितनी मात्रा- 20 मोदक
पकाने में समय- 45 मिन
विधि-
मूंग दाल- 2 कप
गुड- 50 ग्राम
इलायची दाना- 1 चम्मच
चीनी- 2 चम्मच पाउडर
दूध- 1 कप
नमक- 1 चुटकी
चावल का आटा- 3 कप
पानी- 4 कप

विधि-
1. एक बडे़ से पैन में 1 कप पानी लें और उसमें गुड मिलाएं और 5 मिनट तक के लिये चलाएं, जब तक वह गाढा ना हो जाए।
2. अब उसमें आधा कप दूध और इलायची दाना डालें और हल्की आंच पर 2-3 मिनट तक के लिये पकाएं।
3. अब पैन में मूंग दाल और 1 कप पानी डालें। पैन पर ढक्कन लगा दें और तकरीबन 7 मिनट तक के लिये मध्यम आंच पर पकाएं।
4. अगर पैन में अधिक पानी हो तो उसे तेज आंच कर के सुखा लें।
5. तब तक के लिये चावल के आटे में चीनी और एक चुटकी नमक मिलाएं। उसके बाद दूध और 1 कप गरम पानी मिलाएं और आटा सान लें।
6. अब आटे से थोड़ी लोई लें और अपने हथेलियों पर रख कर उसे फ्लैट कर लें। फिर उसमें तैयार मूंग की सामग्री भरे और मोदक का आकार दें।
7. इसी प्रकार से कई सारे मोदक तैयार करें और एक स्टील के बर्तन में रखें। अब प्रेशर कुकर में 4 कप पानी डालें और उसमें स्टील वाले बर्तन को रखें। चार सीटी आने तक मोदक को पका लें। जब भाप बाहर निकल जाए तब कुकर के ढक्कन को खोल लें।



Click it and Unblock the Notifications
