Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पाटीशाप्टा: बंगाली मिठाई
पाटीशाप्टा बंगाल की एक सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक मानी जाती है जो कि खासतौर पर दुर्गा पूजा में बनाई जाती है। इस टेस्टी मिठाई का स्वाद पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस मिठाई की एक सबसे खास बात यह है कि इसको बनाने के लिये ज्यादा किसी विशेष सामग्री की जरुरत नहीं पड़ती। पाटीशाप्टा बनाने के लिये नारियल का प्रयोग होता है इसलिये इसको हम कोकोनट रोल कह कर भी बुला सकते हैं। आइये जानते हैं पाटीशाप्टा मिठाई को बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 6-7
पकाने का समय- 20 मिनट
सामग्री-
चावल- 3 कप
गुड- 2 कप
नारियल पाउडर- 2-3 कप
इलायची पाउडर- 3 चम्मच
तेल/घी- ½ कप
विधि-
1. चावल को एक रात पहले पानी और ¾ कप गुड डाल कर मिक्स कर के भिगो दें। उसके बाद दूसरे दिन इसको मिक्सी में थोडा़ सा पानी डाल कर बारीक पीस लें और किनारे रख दें। ध्यान रहे कि यह पेस्ट गाढा रहे।
2. अब एक पैन लें और उसमें 1 कप पानी तथा गुड डालें। इसे अच्छी तरह से पिघलने दें और जब यह पेस्ट गाढा हो जाए तब इसमें घिसा हुआ नारियल और इलायची पाउडर डालें। इसको तब तक चलाएं जब तक कि घोल गाढा ना हो जाए और फिर पैन को आंच से हटा दें और ठंडा होने के लिये रख दें।
3. अब एक अन्य फ्लैट फ्राइंग पैन लीजिये और उसे गैस पर रख कर उसमें हल्का सा तेल डालिये। फिर उस पर ½ कप तैयार चावल का मिश्रण डालिये और फैला दीजिये। आंच हल्की रखिये।
4. जब मिश्रण गाढा हो जाए तब उसके बीच में नारियल और इलायची पाउडर का मिश्रण डालिये और उसे रोल कर दीजिये। इसी तरह से कई अन्य पाटीशाप्टा मिठाई तैयार कर लीजिये। लीजिये तैयार हो गई आपकी बंगाली मिठाई, पाटीशाप्टा।



Click it and Unblock the Notifications
