Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मूंगफली की बर्फी
Sweets
oi-Staff
जब आप नया नया कुछ बनाना सीखती हैं तो आप कुछ ऐसी रेसिपी बनाने की चाह रखती हैं जो आसान हो और खाने मे भी स्वादिष्ट हो। तो अगर आप उनमे से एक हैं तो आज हम आपको ऐसी ही एक आसान बर्फी बनाना सिखाएंगे जिसका नाम है मूंगफली की बर्फी। मूंगफली हर घर में खाई जाती है कभी इसे भून कर खाते हैं, तो कभी इसकी चटनी बना कर सेवन किया जाता है।
मूंगफली में बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट हेाता है जो कि स्वास्थ्य के लिये अच्छा माना जाता है। मूंगफली की बर्फी बनाने के लिये बहुत ही कम सामग्री पड़ती है पर फिर भी बहुत टेस्टी लगती है। आइये देखते हैं मूंगफली की बर्फी बनाने कि विधि-

सामग्री-
1 1/2 कप मूंगफली
1/2 कप ताजी नारियल
2 1/2 कप चीनी
1 कप दूध
विधि
- मूंगफली को पानी में भिगो दीजिये करीबन एक घंटे के लिये।
- फिर इसे पीस कर इसमे घिसा हुआ नारियल मिला लीजिये और एक गाढा पेस्ट तैयार कीजिये।
- एक पैन गरम कीजिये, उसमें चीनी और दूध मिलाइये और तब तक पकाइये जब कि यह गाढा ना हो जाए।
- पैन में पेस्ट डालिये अैर लगातार चलाती रहिये।
- जब यह पक जाए तब इसे एक घी लगी प्लेट पर डालिये और ठंडा होने के लिये ररख दीजिये।
- अब इस मिश्रण को मनचाहे आकार में काट लीजिये।
- इस गार्निश करने के लिये इस पर काजू और किशमिश डालिये।
Comments
English summary
Peanut Burfi Recipe
Story first published: Saturday, October 12, 2013, 11:59 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2013



Click it and Unblock the Notifications
