Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
रक्षाबंधन में बनाइये पाइनएप्पल बर्फी
रक्षाबंधन बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस दिन के लिये हर बहन अपने भाई को कुछ न कुछ स्पेशल बना कर खिलाने कि तैयारी करती है। रक्षा बंधन के दिन सुबह भाई-बहन स्नान करके भगवान की पूजा करते हैं। इसके बाद रोली, अक्षत, कुंमकुंम एवं दीप जलकर थाल सजाते हैं। इस थाल में रंग-बिरंगी राखियों को रखकर उसकी पूजा करते हैं फिर बहनें भाइयों के माथे पर कुंमकुंम, रोली एवं अक्षत से तिलक करती हैं। इसी समय बहन भाई के कलाई पर राखी बांधती है और उसे उसकी फेवरेट मिठाई खिलाती है। इस रक्षाबंधन के मौके पर क्यूं न आप अपने भाई को पाइनएप्पल बर्फी बना कर खिलाएं। पाइनएप्पल बर्फी बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में भी बहुत टेस्टी लगती है।
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
पाइनएप्पल, कटे हुए- 4 स्लाइस
दूध- 1 लीटर
घी, ग्रीसिंग के लिये
दही- 1/2 चम्मच
चीनी- 1 कप
सिट्रस एसिड- 2 चुटकी
पाइनएप्पल ऐसेंस- थोड़ी सी बूंद
विधि-
- सबसे पहले दूध को उबाल लीजिये, फिर उसे आंच से उतार कर रूम टंपरेचर पर ठंडा कर लीजिये।
- एक एल्यूमीनियम ट्रे लीजिये और उसमें घी लगाइये।
- दूध में दही मिलाइये, फिर इसे एक पैन में गाढा होने तक आंच पर चलाइये।
- जब मिश्रण आधा हो जाए तब उसमें चीनी घोलिये।
- अब हल्के से पानी में सिट्रस एसिड घोलिये और इसे दूध वाले मिश्रण में मिलाइये।
- अब इसे तब तक पकाइये जब तक कि इसका सारा पानी सूख न जाए। फिर इसमें पाइनएप्पल एसेंस मिलाइये।
- अब इस मिश्रण को घी लगे ट्रे पर फैलाइये, उसमें ऊपर कटे हुए पाइनएप्पल फैलाइये और फिर से उसके ऊपर दूध वाला बचा मिश्रण डालिये।
- अब इसे ठीक से सेट कर के ठंडा होने के लिये रख दीजिये, फिर इसे मच चाहे आकार में काट लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
