Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मीठा खाने वाले जरुर ट्राई करें पाइनएप्पल हलवा
मीठा खाने वालों को सभी मीठी चीजें पसंद आती हैं तो अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको पाइनएप्पल हलवा जरुर ट्राई करना चाहिये। इसे पाइनएप्पल शीरा भी कहते हैं
Sweets
oi-Staff
मीठा खाने वालों को सभी मीठी चीजें पसंद आती हैं तो अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको पाइनएप्पल हलवा जरुर ट्राई करना चाहिये। इसे पाइनएप्पल शीरा भी कहते हैं जो कि पाइनएप्पल प्यूरी और सूजी से तैयार किया जाता है।
The Great Diwali Coupons Sale! Upto 100% Cashback (Oct 14th -16th) Only
आप इसे एक बार खाएंगे तो बाकी के हलवे भूल ही जाएंगे। यह बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। इसे बनाने के लिये आपको ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ेगी इसलिये देर मत कीजिये और घर पर ही बनाइये पाइनएप्पल हलवा। आइये देखते हैं इसकी रेसिपी:

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री -
- पाइनएप्पल प्यूरी- 1 कप
- घी- 1 चम्मच
- शक्कर- 3 चम्मच
- लो फैट मिल्क- 1 कप
- सूजी- 1 कप
- इलायची पावडर- चम्मच
- केसर- थोड़े से धागे (दूध में मिले हुए)
सामग्री-
- एक गहरा पैन लें, उसमें पाइएप्पल प्यूरी और शक्कर मिक्स करें।
- फिर इसे 3-4 मिनट तक के लिये पकाएं।
- अब दूसरा पैन लें, उसमें सूजी और घी को मिक्स कर के रोस्ट करें ।
- जब सूजी रोस्ट हो जाए तब इसे पाइएप्पल प्यूरी के साथ मिक्स करें और फिर उसमें दूध और पानी डालें।
- इसे लगातार चलाएं नहीं तो इसमें गांठ पड़ जाएगी।
- जब मिश्रण सूख जाए, तब उसमें और शक्कर मिलाएं और अच्छी तरह से चलाएं।
- अब इसमें केसर वाला घोल, इलायची पावडर डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- आपका पाइनएप्पल हलवा तैयार है। इस पर काजू, किशमिश और बादाम सजाइये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
