Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
टेस्टी पिस्ता हलवा
Sweets
oi-Staff
चाहे कोई पर्व हो या फिर ना हो। हम मीठा खाने से बिल्कुल भी नहीं चूकना चाहते। हलवा, मिठाई या चॉकलेट तो हर किसी को पसंद होता है क्योंकि ये हमारी खुशियों को दुगना कर देते हैं। आज हम आपको पिस्ता हलवा बनाना सिखाएंगे। पिस्ता ना स्वादिष्ट स्नैक्स है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार इसका नियमित सेवन शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को नियंत्रित कर ब्लड में शुगर के लेवल को घटाता है।
तो ऐसे गुण जानने के बाद क्या आप अपने परिवार के लोगों के लिये पिस्ता हलवा नहीं बनाना चाहेंगी। आइये हम आपको दिखाते हैं इस टेस्टी पिस्ता हलवा को बनाने की विधि को।

सामग्री-
1.5 कप मैदा
4 कप पानी
1 कप चीनी
1/2 कप नारियल तेल
कुछ बूंद - खाने का हरा रंग
1/4 कप पिस्ता, हल्का पिसा
2-3 पिसी इलायची
विधि-
- सबसे पहले मैदे को पानी के साथ घोल लें। यह घोल दूध की तरह पतला होना चाहिये पर अगर यह थोड़ा सा गाढा हो गया है तो कोई बात नहीं।
- अब इसमें खाने का हरा रंग डालें। इस मिश्रण को एक मोटे तले के बर्तन में गरम करें और बीच-बीच में चलाती रहें।
- जब मिश्रण गाढा हो जाए तब इसमें चीनी मिलाएं और लगातार चलाती रहें।
- जब मिश्रण दुबारा गाढा हो जाए तब उसमें इलायची पाउडर, पिस्ता और तेल डालना शुरु कीजिये। 1 चम्मच एक बार में डालें। इसे तब तक लगातार चलाती रहें जब तक कि यह हलवा बर्तन से अलग ना होने लगे।
- यदि जरुरत हो तो उसमें और तेल डालें।
- अब इसे एक तेल लगी थाली में पलट लीजिये और अपने मन चाहे आकार में काट लीजिये।
Comments
English summary
Pista Halwa Recipe | टेस्टी पिस्ता हलवा
Story first published: Friday, January 18, 2013, 10:34 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2013



Click it and Unblock the Notifications