Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
होली में बनाइये आलू का रसगुल्ला
होली आ रही है तो आपने क्या सोचा है कि अपने महमानों को क्या खिलाएंगी। कई लोग बाजार से मंगाई मिठाइयां ही महमानों को यह सोंच कर खिलात हैं कि उनके पास तो मिठाई बनाने का समय ही नहीं है। पर ऐसा न करें क्योंकि बाजार में मिलने वाली मिठाई तो आप और आपके परिवार वाले खाते ही होंगे, जिसमें की खूब सारा मिलावटी समान मिला होता है। मिलावटी मिठाइयां खाने से बीमारी हो जाती है इसलिये अच्छा होगा कि आप अपने घर पर ही आलू के रसगुल्ले बना डालिये।
आलू के रसगुल्ले बनाना बहुत ही आसान है और इसमें छेने की बजाए आलू का उपयोग होता है। सबसे पहले आलुओं को उबाल लिया जाता है और फिर घिस कर उसकी गोलियां बनार्इ जाती हैं। फिर इसी प्रकार से रसगुल्ले बनाये जाते हैं। आइये जानते हैं इसके आगे की विधि-
सामग्री-
आूल- आधा किलो
खोवा- आधा किलो
किशमिश- 2 चॅम्मच
हरी इलायची- 1 चम्मच पाउडर

चीनी- स्वादअनुसार
पानी- आवश्यकताअनुसार
घी- तलने के लिये
मलाई- 1 कप
मैदा- 2 चम्मच
विधि-
1. सबसे पहले आलुओं को धो कर कुकर में उबाले। उबालने के बाद छील कर कस लें।
2. इसमें कटे हुए मेवे व खोवा मिलाएं।
3. अब मिश्रण की छोटी छोटी गोलियो बनाएं।
4. आग के ऊपर पानी रखें। चीनी डाल कर दो तार की चाश्नी तैयार करें।
5. कड़ाही में घी गरम करें। आलू की गोली घी में तलें।
6. सुनहरा होने तक 10 मिनट के लिये चाशनी में डुबों दें।
7. फिर बाहर निकाल कर, प्लेट में डाल कर गोलियों के ऊपर मलाई लगा कर गरम या ठंडा सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
