Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
इफ्तार के लिये बनाएं झटपट बनने वाला मीठा समोसा
Sweets
oi-Staff
आलू वाले समोसे तो आपने काफी खाएंगे पर क्या आपने मीठा समोसा भी खाया है? यह मीठा समोसा मावा भर कर बनाया जाता है, जिसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं।
यह काफी टेस्टी होता है इसलिये आप इसे इफ्तार के समय पका सकती हैं। इस दौरान यह एक स्नैक का काम करता है, जिसे आप शर्बत और नमकीन स्नैक के साथ सर्व कर सकती हैं।
READ MORE: रोजों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल
मीठा खाने वालों को मीठे मावे से भरा मीठा समोसा काफी पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं कि रमज़ान में इफ्तार के समय मीठा समोसा बनाने की विधि क्या है।

कितने- 5
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
बेस बनाने के लिये सामग्री-
- मैदा- 1/2 किलो
- बटर- 3 चम्मच
- घी - 300 ग्राम
भरावन के लिये सामग्री-
- तिल- 1/2 चम्मच
- खोया- 2
- किशमिश- 1/2 चम्मच
- चीनी- 1/2 कप
- घिसी नारियल- 1 कप
- खसखस- 2 चम्मच
- वेनीला एसेंस- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि 1-
- एक कटोरे में मैदा, बटर और पानी ले कर मुलायम आटा गूथ लें।
- उकसे बाद इस आटे को आधे घंटे के लिये ऐसे ही रख दें।
- जब यह काफी मुलायम हो जाए तब इसकी छोटे छोटे टुकड़े कर पूड़ी की तरह बेल लें।
विधि- 2
- एक कटोरे में खोया, शक्कर, तिल, घिसी नारियल, खसखस और कुछ बूंद वेनीला एसेंस की डालें।
- अब इस मिश्रण को समोसे के लिये तैयार बेले गए बेस में भर कर इसको समोसे जैसा आकार दें।
- समोसे के कोनों को चिपकाने के लिये अंडे का प्रयोग करें।
- उसके बाद जब समोसों में भरावन पूरी तरह से भर जाए तब उ पर बटर लगाएं।
- अब कढ़ाई में तेल गरम करें और समोसों को डीप फ्राई करें।
- जब समोसे गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें निकाल लें।
Comments
English summary
Quick Meetha Samosa Recipe For Iftar
Story first published: Thursday, June 25, 2015, 10:00 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2015



Click it and Unblock the Notifications