Latest Updates
-
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद
स्वादिष्ट राजस्थानी घेवर
घेवर एक राजस्थानी मिठाई है जो कि मैदे से बनाई जाती है। यह गोल आकार का होता है जो कि घी, मैदे और चाश्नी से बनाया जाता है। घेवर में भी आपको कई प्रकार की वैराइटी मिल जाएगी जैसे, प्लेन, मावा और मलाई वाली घेवर। तो दोस्तो देर किस बात ही है आइये देखते हैं इसे बनाने की सरल विधि।
सामग्री-
3 कप मैदा
1 कप घी
3-4 आइस क्यूब्स
4 कप पानी
1/2 कप दूध
1/4 चम्मच पीला रंग
1 किलो घी

सीरप:
1 1/2 कप चीनी
1 कप पानी
सजावट के लिये:
1 चम्मच इलायची पाउडर
1 चम्मच बादाम (कटे हुए)
1 चम्मच पिस्ता
1 चम्मच दूध
1/2 चम्मच दूध में भिगोया हुआ केसर
सिल्वर फ्वॉइल
विधि-
1. सबसे पहले चीनी का सीरप तैयार कर के एक किनारे रख दें। उसके बाद एक बडे कटोरे में घी डालें, फिर दूध, मैदा और 1 कप पानी डाल कर एक स्मूथ घोल बनाएं।
2. अब थोडे़ से पानी में पीला रंग मिला लीजिये और उस पानी को मैदे के घोल में डाल दीजिये, जरुरत के हिसाब से घोल में और अधिक पानी मिलाएं क्योंकि घोल पतला होना चाहिये।
3. अब एक स्टील का बर्तन लें जो कि सिलिंडर के आकार का लंबा हो। मतलब उसकी ऊंचाई 12 इंच और मोटाई 5 इंच की हो। इस बतरन में आधे तक का घी भर दीजिये और गरम कर दीजिये।
4. घी जब गरम हो जाए तब 50 एमएल गिलास भर के घोल लीजिये और उसे घी के किनारे किनारे डालिये और बीच में एक छेद बनाइये।
5. घोल डालने के बाद उसे थोडा़ सा समय दीजिये जिससे वह बैठ जाए, इसके बाद फिर से गिलास भर कर दुबारा वही विधि अपनाइये। जब घेवर एक बार बैठ जाए तब उसे पकने दीजिये। आप देखेगी की घेवर भूरा होने लगेगा। इसके बाद एक लोहे की कलछुल से और घेवर के बीच में जो छेद है वहां पर उसे डाल कर सावधानी से निकाल लें।
6. अब इसका अत्यधिक घी निकल जाने दें और इसे चाश्नी में डुबो दें और थोडी़ देर के बाद इसे निकाल कर किनारे रख दें जिससे इसका सीरप निकल जाए।
7. जब यह हल्का ठंडा हो जाए तब इस पर सिल्वर फ्वॉइल लगा दें और केसर का दूध डालें। कटे हुए मेवे डाल कर इलायची पाउडर छिड़क दीजिये।
8. आपका घेवर सर्व करने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications