Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
दीवाली पर बनाइये सोन पापडी़
दीवाली में बाजार की मिठाई खाने से अच्छा है कि आप खुद ही घर पर सोन पापड़ी बना डालें। यह लगभग हर किसी की फेवरेट होती है। वैसे भी बाजार में इसके भाव आसमान चढे हुए हैं। सोन पापड़ी बनाना बहुत ही आसान है जिसे मैदे और बेसन की सहायता से बनाया जाता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को।

कितनी- 12-15
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
बेसन- 1 ½ कप
मैदा- 1 ½ कप
दूध- 2 कप
चीनी- 2 ½
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
पानी- 1 ½ कप
पॉलीथीन शीट- 1 ½ कप
घी- 250 ग्राम
विधि-
1. एक कटोरे में बेसन और मैदे को छान लें। फ्राइंग पैन में घी गरम करें, जब घी गरम हो जाए तब उसमें बेसन और मैदा डाल कर रोस्ट करें। तब तक रोस्ट करें जब तक कि आटा हल्का भूरा ना हो जाए। इसको लगातार चलाती रहें जिससे वह चिपके नहीं।
2. उसके बाद एक गहर पैन में पानी उबलने के लिये रखें। उसमें चीनी और दूध डाल कर सीरप बनाएं और आंच को मध्यम रहने दें। जब यह सीरप गाढा हो जाएगा तब आंच बन कर के इसे ठंडा होने के लिये रख दें।
3. जब आटा रोस्ट हो जाए तब इसे एक साफ प्लेट पर निकाल कर फैला लें जिससे कि वह ठंडा हो जाए। अब एक अन्य थाली लीजिये और उसमें घी लगा दीजिये।
4. जब आटा ठंडा हो जाए तब इसे धीरे-धीरे सीरप में डाल कर मिलाइये। जब यह पूरी प्रकार से मिल जाए तब इसे घी लगी थाली में डालिये। मिठाई को लगभग एक इंच की ऊचांई का होना चाहिये।
5. सोन पापडी़ को छोटे पीस में काट कर पॉलीथीन शीट में लपेट कर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications