Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Soya Chaap Recipe: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से सीखें घर पर तंदूरी सोया चाप बनाने की रेसिपी
Tandoori Soya Chaap Recipe : तंदूरी सोया चाप ऐसी डिश जिसका नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे को मुंह में पानी आ जाता है। और अगर आप घर पर ही इसे खाने का मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर बड़ी आसानी से तंदूरी सोया चाप को बनाने की रेसिपी।

मास्टर फेम पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तंदूरी सोया चाप की रेसिपी शेयर की है। इस रेसिपी में खास ये है कि घर पर बिना तंदूर के ही आपको तंदूर वाला स्वाद मिलेगा इसके अलावा आप घर पर आने वाले मेहमानों को भी इसे बनाकर सर्व कर सकते हो।
इंग्रेडिएंट्स-
6- सोया चाप
400 ग्राम दही
तलने के लिए तेल
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
2 बड़े चम्मच बेसन/ बेसन
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
प्याज
जिंजर गार्लिक पेस्ट
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
मक्खन
क्रीम
कश्मीर लाल मिर्च पाउडर
तंदूरी सोया चाप बनाने की रेसिपी-
- स्टिक से सोया चाप को निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
1 चाप को तीन से चार टुकड़ों में कांटे।
- अब चाप को मैरिनेट करने के लिए पहले इसे मैरिनेट करने का मसाला
तैयार करना होगा।
- उसके लिए एक बाउल में 2 टीस्पून सरसों का तेल डालें। तेल में दो
चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालकर उसे 2 मिनट तक अच्छे से फेटें।
- अब इसमें हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, बारीक
कटी हुई हरी मिर्च, अदरक-लहुसन का पेस्ट, गाढ़ा दही, नींबू का रस और
स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से फेंट लेंगे।
- अब सोया चाप के पीसेस को मसाले में डालकर 2 घंटे के लिए मैरिनेट
होने के लिए छोड़ दें।
- अब घर पर बन रहे इस तंदूरी सोया चाप में तंदूरी फ्लेवर लाने के लिए
एक कोयले के टुकड़े को गैस पर रखकर थोड़ी देर के लिए गर्म होने देंगे।
जब इसमें अंगार आ जाएगा तो इसे निकाल लेंगे।
- अब जिस बाउल में सोया चाप को मैरीनेट करने के लिए रखा था, उसके बीच
में छोटी सी कटोरी रखेंगे और उस कटोरी के ऊपर रख देंगे ये कोयले का
टुकड़ा।
- अब कोयले के टुकड़े के ऊपर दो चम्मच सरसों का तेल डालेंगे और ऊपर से
बाउल को सिल्वर फॉयल से ढक देंगे।
- ऐसा करने से बाउल के अंदर कोयले का जो धुंआं है वो भर जाएगा और आपके
सोया चाप में तंदूर की खुशबू आने लगेगी।
- अब एक पैन में सोया चाप को स्प्रेड करें और हल्का ब्राउन होने तक
दोनों तरफ सेंके।
- अब एक बाउल में प्याज के चार टुकड़े करके उसकी लेयर निकाल कर डालें।
ऊपर से क्रीम, बटर, लेमन जूस और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर सोया चाप को
मिलाएं।
- अब चाप के पीसेस को स्कीवर्स में लगायें।
- चाप को सीधी आंच पर अच्छी तरह ब्राउन होने तक गैस में पकाएं।
-- पके हुए चाप को मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।
- घर पर स्ट्रीट फूड फ्लेवर देने वाला तंदूरी सोया चाप तैयार है। इसे
पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें और खाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
