Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
टेस्टी और हेल्दी अदरक बादाम कुकीज बनाने की रेसिपी

बच्चों को कुकीज खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप उनके हेल्थ का ध्यान रखते हुए घर में टेस्टी और हेल्दी कुकीज तैयार कर सकती हैं। इस क्रिस्पी और मजेदार कुकीज को आप घर में आसानी से बना सकती हैं। ये दूध, कॉफी जैसी मार्केट में आसानी से मिलने वाली सामग्री से बनाई जा सकती है। आपके बच्चों के साथ मेहमानों को भी काफी पसंद आएगा। आइए जानते हैं हेल्दी और टेस्टी अदरक बादाम कुकीज़ बनाने की रेसिपी।
कुकीज बनाने की रेसिपी
कुकीज बनाने के लिए सामग्री
मैदा - 300 ग्राम
नमक - आधा छोटा चम्मच
अंडा - 1
बादाम - आधा कप कटा हुआ
बादाम का रस - 1 छोटा चम्मच
अदरक का रस - 1 बड़ा चम्मच
कद्दूकस किया हुआ अदरक - 1 बड़ा चम्मच
काला गुड़ - 1/3 कप
दालचीनी - 1 चम्मच
लौंग - आधा छोटा चम्मच
सफेद मिर्च - 1/3 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा - आधा छोटा चम्मच
मक्खन - 12 बड़े चम्मच
चीनी - एक कप
क्रिस्टलाइज्ड अदरक - चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
चीनी - आधा कप
ब्राउन शुगर - आधा कप
कैसे तैयार करें कुकीज
हेल्दी और टेस्टी अदरक बादाम कुकीज़ बनाने के लिए पार्चमेंट पेपर से एक बेकिंग शीट को लाइन करें। इसके बाद ओवन को 350°F पर प्रीहीट कर लें। अब सभी सामग्री को मिलाने के लिए एक बड़ा कटोरा लें। उसमें आटा, बादाम, लौंग, बेकिंग सोडा, नमक, अदरक, दालचीनी और सफेद काली मिर्च डाल दें। इसके बाद इन सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिला दें। अब दूसरे कटोरे में, सफेद और ब्राउन शुगर के साथ मक्खन और बादाम का अर्क लें। इसे एक मिक्सर के मदद से ब्लेंड कर लें। इसे तब तक ब्लेंड करते रहे जब तक ये बेटर हल्का और चिकना ना हो जाएं। अब इस मिश्रण में एक अंडा मिलाएं और इसे तब तक फेंटें जब तक सभी चीजों अच्छी तरह मिल ना जाएं। सारी चीजें अच्छे तरह मिलने के बाद इसमें गुड़, अदरक भी डाल कर मिला लें। अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करके मैदा डालें और अच्छे से ब्लेंड करें। इसके बाद इस आटे को फ्रीट में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद एक कटोरी में एक कप चीनी डालें और एक कुकी स्कूप का यूज करके समान आकार के कुकी को काट लें। इसके बाद इन कुकी को चीनी में कोट करें। अब 3 इंच के गेप के साथ इसे बेकिंग शीट पर रख दें। कटे हुए बादाम को हर कुकी के ऊपर चिपका दें। इसके बाद इसे ओवन में डालकर 14 मिनट तक बेक करें। आपकी कुकीज तैयार है। ठंडा होने के बाद इसे चाय, कॉफी के साथ बच्चों और अपने मेहमानों को सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











