Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
इस तरह से बनाइये वेजिटेबल पुलाव
भारतीय व्यंजनों में पुलाव एक बहुत ही आम सा व्यंजन है, जिसे लगभग हर घर में बनाया जाता है। आज हम आपको वेजिटेबल पुलाव बनाना सिखाएंगे जिसमें हरी सब्जियों तथा मसालों का प्रयोग होता है। इसे आप पार्टी या फिर संडे़ और वीकेंड पर आराम से परिवारजन के लिये बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइये देखते हैं वेजिटेबल पुलाव बनाने की सरल विधि-

सामग्री-
भिगोया चावल- 2 कप
मटर- 1 कप
पत्तेदार प्याज- 3
घी- 3 टी स्पून
जीरा- 1 स्पून
लौंग- 2
घिसा नारियल- 1/2 चम्मच
हरी धनिया- 1 कप
हरी मिर्च- 2
प्याज- 1
अदरक- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
एक पैन में घी डाल कर गरम करें और फिर उसमें जीरा तथा लौंग को डालें। जब यह हो जाए तब उसमें कटे हुए प्याज डालें और फिर मटर डाल कर फ्राइ करें। अब एक ओर मिक्सी में सारे मसालों को पीस ले और पेस्ट बना लें। अब जब मटर अच्छी तरह से गल जाए तब उसमें चावल डालें और फिर पिसे हुए पसाले डाल कर एक मिनट तक भूने। जब यह थोडा़ भूरा हो जाए फिर पैन की सारी सामग्रियों को बाहर निकाल कर प्रेशर कुकर में पलट दें और पानी डाल कर ढक्कन लगा दें। एक सीटी आने तक इंतजार करें और फिर देखे की आपका चावल पूरी तरह से तैयार हो चुका होगा। इसको गरमा-गरम रायते के साथ सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
