Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
घर पर कैसे बनाएं ठंडाई

रंगों का त्यौहार "होली", ऐसा पर्व जिसमें जात-पात, ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा, देसी-विदेशी जैसे सभी पैमाने रंगों में घुल कर सभी के चेहरों की रंगत बढ़ा उन पर मुस्कुराहट बिखेर देते है। तभी तो हमारे त्यौहारी देश भारत में इस पर्व का साल भर से सभी को इंतजार रहता है।
इना ही नहीं विभिन्न रंगों से सजे इस त्यौहार में नए अनाज के आने
की खुशी और घरों में इस मौके पर बनने वाले पकवान हर किसी के जीवन में
मीठास घोल जाते है। फिर चाहे बात, गुझिया, मूंग थाल, नमकपारे, तरह-तरह
की नमकीन के साथ होली की खास 'ठंडाई' की ही क्यों न हो।
'ठंडाई' या 'सरदाई', असल में एक सीजनल ड्रिंक है, जिसका ठंडा, मीठा और
तीखा एहसास इसे हर किसी का फेवरेट बनाते है। गुलाब की सुखी पत्तियों,
मेव और कुछ चुनिंदा खड़े मसालों से बनने वाली इस ठंडाई का स्वाद अपने
आप में बहुत लाजवाब है।
तो क्यो न इस बार होली पार्टी में आने वालें मेहमानों के लिए, इसी खास ठंडाई को घर पर ही बनाया जाए? आपका काम आसान हो जाए, इसलिए आज होली के मौके पर हम आपके लिए लाए है इस ठंडाई की रेसिपी, रेसिपी वीडियो और फोटो संग स्टेप बाई स्टेप विधि ताकि आपसे कोई स्टेप छूट न जाए।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: पेय पदार्थ
Serves: 2
-
1. गुलाब की पत्तियां - 2 टेबिल स्पून
2. खसखस - 2 टेबिल स्पून
3. काली मिर्च - 1 टेबिल स्पून
4. हरी इलायची - 2-3
5. पिस्ता - 6-7
6. लौंग - 2
7. खरबूजे के बीज - 1 टेबिल स्पून
8. सौंफ - 1 टेबिल स्पून
9. कटे हुए बादाम - 1 टेबिल स्पून
10. केसर - 2-3 पत्तियां
11. दूध - 2 कप
12. चीनी - 2-3 टेबिल स्पून
-
1. सबसे पहले एक बाउल लीजिए।
2. इसी बाउल में गुलाब की पत्तियां, लौंग, काली मिर्च, खरबूजे के बीज, खसखस, सौंफ, कटे हुए बादाम, पिस्ता और हरी इलायची डालें।
3. अब पानी डालें।
4. इन सभी चीजों को कम से कम 2 घंटे तक भीगने दें।
5. अब एक मिक्सी का जार लें।
6. इस जार में भीगा हुआ मिक्सचर डालें।
7. पीस कर इन सभी का एक बढ़िया पेस्ट बना लें।
8. अब इस पेस्ट में चीनी डालकर फिर से एक बार और पीस लें।
9. फिर एक साफ किया हुआ बाउल लें।
10. अब एक मलमल के कपड़े में पूरा मिक्सचर निकाल लें।
11. फिर इसे छान कर एक साफ सुथरे बाउल में निकाल कर रख लें।
12. अब 2 कप बिलकुल ठंडा दूध मिक्सिंग जार में डाले और इसमे 4 टेबिल स्पून ठंडाई का पेस्ट डालें।
13. इस पेस्ट में केसर की पत्तियों को भी मिला लें।
14. अब इन सभी को बढ़िया से पीस लें।
15. इस तरह तैयार हुई ठंडाई को ग्लास में निकाल कर, ऊपर से गुलाब की पत्तियों से सजाएं।
- 1.ठंडाई में उपयुक्त होने वाली सभी सामग्रीयों को कम से कम 2 घंटे तक भिगों कर रखें, इससे गुलाब का पूरा सत निकलने के साथ ही उसकी खुशबू भी बनी रहेगी।
- 2. इसे हमेश ठंडे दूध के साथ ही बनाएं, ताकि गर्मी के मौसम में ठंडक का एहसास दिलाए।
- सर्विंग साइज - 1
- कैलोरी - 150 कैलोरी
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं ठंडाई
1. सबसे पहले एक बाउल लीजिए।

2. इसी बाउल में गुलाब की पत्तियां, लौंग, काली मिर्, खरबूजे के बीज, खसखस, सौंफ, कटे हुए बादाम, पिस्ता और हरी इलायची डालें।









3. अब पानी डालें।

4. इन सभी चीजों को कम से कम 2 घंटे तक भीगने दें।

5. अब एक मिक्सी का जार लें।

6. इस जार में भीगा हुआ मिक्सचर डालें।

7. पीस कर इन सभी का एक बढ़िया पेस्ट बना लें।

8. अब इस पेस्ट में चीनी डालकर फिर से एक बार और पीस लें।


9. फिर एक साफ किया हुआ बाउल लें।

10. अब एक मलमल के कपडे में पूरा मिक्सचर निकाल लें।


11. फिर इसे छान कर एक साफ सुथरे बाउल में निकाल कर रख लें।


12. अब 2 कप बिलकुल ठंडा दूध मिक्सिंग जार में डाले और इसमे 4 टेबिल स्पून ठंडाई का पेस्ट डालें।


13. इस पेस्ट में केसर की पत्तियों को भी मिला लें।

14. अब इन सभी को बढ़िया से पीस लें।

15. इस तरह तैयार हुई ठंडाई को ग्लास में निकाल कर, ऊपर से गुलाब की पत्तियों से सजाएं।






Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications