Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
भारत के इन राज्यों की चाय का स्वाद है लाजवाब, आप भी लें चुस्की

इंडियंस चाय के बहुत शौकीन होते हैं। सुबह उठने से लेकर शाम के नाश्ते में लोग चाय पीना पसंद करते हैं। बहुत लोग इस बात को मानते हैं कि भारत में लोगों के दिल में चाय का एक अलग स्थान है। जहां लोग कॉफी डेट पर जाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने खास लोगों के साथ टी डेट पर जाते हैं। कुछ लोगों के सिर का दर्द, दिनभर की थकान सिर्फ चाय की चुश्की से ही कम हो जाती है। लेकिन इस चाय के शौकीनों से भरे देश के अलग-अलग राज्यों में कई वैराइटी की चाय बनाई जाती है। आम अदरक की चाय से लेकर मसाला चाय तक, कई तरह की चाय लोगों द्वारा पी जाती है। लेकिन इसके अलावा भारत के कई राज्यों में अन्य तरह की चाय भी मिलती हैं। तो आइए जानें भारत के अन्य राज्यों में किस तरह की चाय मशहूर हैं।

1- हैदराबाद - ईरानी चाय
हैदराबाद में ईरानी चाय काफी फेमस है। धीरे धीरे ईरानी चाय पूरी देश में मशहूर होती जा रही है। 19वीं शताब्दी में फारसी भारत में ईरानी चाय लेकर आए थे। जिसके बाद से ये हैदराबाद के कई पुराने कैफे में मिलने लगे। इस चाय में खोया मिलाया जाता है, जिसके कारण इसका टेस्ट काफी यूनिक लगता है।

2- केरल में सुलेमानी चाय
सुलेमानी चाय इस साल काफी सुनने में आई। लेकिन क्या आपको पता है, ये चाय कहा से आती है। सुलेमानी चाय केरल के मालाबार क्षेत्र से आती है। दक्षिण भारत में ये चाय कई लोगों की फेवरेट ड्रिंक्स में से एक है। इस चाय को बिना दूध के दालचीनी, लौंग, इलायची, पुदीने की पत्तियों को डालकर तैयार किया जाता है। आपने स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें आप शहद और नींबू भी मिलाया जाता है।

3- असम में रोंगा साह चाय
असम अपने चाय बागानों के लिए जाना जाता है। रोंगा साह इन्हीं चाय बागानोंं में तैयार किए जाने वाले किस्मों में से एक है। असम में इस चाय को वहां के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस चाय को बिना दूध के बनाया जाता है। रोंगा साह चाय दिखने में हल्के लाल और भूरे रंग का होता है। ताजी पत्तियों से बनी ये चाय आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये आपके पाचन क्रिया को भी हेल्दी बनाएं रखने में मदद करता है।

4- बंगाल में लेबू चा चाय
लेबू चा बंगाल की फेमस मसाला चाय हैं। इस चाय को बनाने के लिए इसमें चाय पत्ती के साथ कई मसाले डालकर पकाया जाता है। फिर इसमें नींबू निचोड़ा जाता है। इस चाय में भी दूध का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे में ये आपके हेल्थ और टेस्ट दोनों के लिए बहुत अच्छा है।

5- तमिलनाडु में नीलगिरी चाय
नीलगिरी चाय तमिलनाडु की बहुत फेमश चाय है। इस चाय की पत्तियां नीलगिरी की पहाड़ियों में उगाया जाता है। इस चाय में फ्रूटी और मसालेदार स्वाद पाया जाता है। इस चाय की हर चुस्की आपको ताजगी देने में मदद करता है।

6- कश्मीर में नून चाय
कश्मीर की चाय काफी यूनिक है, इसे नून चाय कहा जाता है। इस चाय में चापत्ती, नमक, बेकिंग सोडा डाला जाता है। नून चाय का अनोखा गुलाब की सूखी पत्तियां और ड्राई फ्रट्स बनाता है।

7- हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा चाय
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की चाय काफी फेमस है। 19वीं सदी से कांगड़ा में ग्रीन और ब्लैक टी उगाया जाता है। ये चाय स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छी है।

8- पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग चाय
दार्जिलिंग चाय नाम से ही पता चल रहा है, कि ये दार्जिलिंग की पहाड़ियों में उगाया जाता है। इस चाय के स्वाद में एक मीठा सा स्वाद आता है। जिसे दुनिया के सबसे टेस्टी चायों में से एक माना जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
