Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Tirupati Prasadam Recipe: दुनियाभर में मशहूर है तिरुपति बालाजी का प्रसादम, ये है इन लड्डुओं की रेसिपी
Tirupati Prasadam Recipe: तिरुपति बालाजी मंदिर और इसका प्रसादम सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले में स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु जी के अवतार वेंकटेश्वर को समर्पित है। यहां भगवान को भोग के रूप में चढ़ाया जाने वाला प्रसादम तिरुपति लड्डू, एक लोकप्रिय प्रसाद, जिसे तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में भक्तों को वितरित किया जाता है।
अगर अब इन लड्डूओं के बारे में सुन सुनकर आपके मन में भी इन्हें खाने की इच्छा जागृत हो चुकी हैं, तो भगवान को चढ़ाए जाने वाले देसी घी के प्रसादम लड्डू को आप घर पर भी बना सकते हैं। बेसन के लड्डू आसानी से बना सकते हैं। मंदिर जैसा स्वाद पाने के लिए ड्राई फ्रूट की मात्रा ज्यादा रखनी होगी। चलिए इस प्रसादम को घर में एकदम सरल विधि से बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री
बेसन: 1 कप
चीनी : 1 कप
घी: 1/2 कप
पानी: 1/2 कप
काजू और किशमिश: सजावट के लिए
इलायची पाउडर: स्वाद के लिए
बनाने की विधि
पहले, एक कढ़ाई में घी गरम करें। उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर
भूनें। बेसन का रंग बदलने और खुशबू आने तक इसे भूनते रहें। यह
प्रक्रिया लगभग 10 मिनट ले सकती है। दूसरी ओर, एक पैन में चीनी और
पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह एक तार की
चाशनी न बन जाए।
इसमें इलायची पाउडर डालें। फिर भुने हुए बेसन को चाशनी में मिलाकर
अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें ताकि वह सख्त हो
सके। इसके बाद, हाथों में थोड़ा घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू
बना लें।
इन स्वादिष्ट लड्डुओं को काजू और किशमिश से सजाएं। इन्हें एयरटाइट
डिब्बे में रखें ताकि ये लंबे समय तक ताजा रहें। इस प्रकार आप घर पर
ही तिरुपति लड्डू का आनंद ले सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
