Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इडली, डोसे की जगह ट्राई करें साउथ इंडिया के ये फूड्स, हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

साउथ इंडियन डिशेज खाने में बहुत स्वादिष्ट होते है। साउथ के साथ नॉर्थ इंडिया में भी लोगों को साउथ इंडियन फूड बहुत पसंद होते है। लेकिन अक्सर साउथ इंडियन फूड का नाम आते है हमारे सामने मसाला डोसा और इडली दिखाई देता है। क्योकि साउथ इंडिया के ये दो फूड सबसे ज्यादा फेमस है। लेकिन इन फूड्स की तरह साइथ इंडिया के और भी फूड्स है जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। उत्तपम, रसम वड़ा, वड़ा संभार के अलावा भी और डिश है जिसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी साउथ इंडियन फूड्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप आपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। खास कर अगर आप साउथ इंडिया में घूमने जाएं। आइए देखते हैं इस लिस्ट में क्या-क्या शामिल है।
कुझ
कुझ तमिलनाडु का एक दलिया है। जो आपके सेहत के साथ आपके स्वाद को भी बढ़ाता है। ये साउथ के स्ट्रीट फूड्स में से एक खास फूड है। ये टूटे हुए फर्मेन्टेड चावल से तैयार किया जाता है, जो खाने में खट्टा और तीखा दोनों होता है। आप भी इसे अपने ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें।
इडियप्पम
इडियप्पम केरस और तमिलनाडु की फेमस डिश है। जिसे वहां के लोग बहुत लुफ्त उठाकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी इसे अपने फूड लिस्ट में जरूर शामिल करें। ये चावल के नूडल्स हैं, जिसे साउथ इंडियन वेजीटेबल करी, और मसालेदार फिश करी के साथ सर्व किया जाता है।
पनियारम
पनियारम धीरे-धीरे नॉर्थ इंडिया में भी काफी फेमस होते जा रहा है। शायद आपने भी कभी इस डिश को टेस्ट किया है। आप इसे मिनी फ्राइड इडली भी कह सकते हैं। लेकिन टेस्ट में ये बिल्कुल उसे अलग होता है। इसे आप हरी चट्नी, लाल चट्टनी, अचार के साथ सर्व किया जाता है।
पुट्टू - कडाला करी
साउथ इंडिया फूड के ब्रेकफास्ट मेन्यू में आपको पुट्टी और कडाला करी जरूर मिल जाएगी। ये केरल की बहुत फेमस डिश है। पुट्टू चावल और नारियल को स्टीम्ड करके बनाया जाता है। जिसे काले चने की करी के साथ सर्व किया जाता है। कई लोग इसके साथ केला और पापड़ भी खाना पसंद करते हैं। ये खाने में काफी हेल्दी और टेस्टी होता है।
सर्व पिंडी
सर्व पिंडी टेलंगाना की डिश है, जिसे चावल के आटे, मूंगफली, मिर्च और चना दाल से बनाया जाता है। अगर आप इडली और डोसा से बेहतर साउथ इंडिया विक्लप अपने लिए चुनना चाहते हैं, तो ये आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये आपके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
कोझुकट्टई
कोझुकट्टई को हम आम भाषा में पकौड़ा भी कह सकते हैं। लेकिन साउथ में पकौड़े मीठे और नमकीन दोनों तरह से बनाए जाते हैं। लेकिन ये आम पकौड़ों की तरह नहीं होते, ये चावल के आटे से तैयार किया जाता है। जिसमें मसालेदार दाल से भरा जाता है। और मीठा बनाने के लिए इसमें गुड़ और कसा हुआ नारियल भरा जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications