Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Karva Chauth 2022: करवा चौथ के दिन घर में बनाएं स्पेशल पंजाबी थाली, जानें बनाने का तरीका

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये इस सभी शादीशूदा महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए मां करवा देवी से प्रार्थना करती हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं काफी तैयार होती हैं। इतना ही नहीं अपने पति के लिए अच्छा अच्छा खाना भी बनाती हैं। इस दिन महिलाएं बिना लहसून प्याज के खाना बनाती हैं। अगर आप इस बार अपने पति के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रही हैं, तो ये आर्टिकल आखिर तक जरुर पढ़े। क्योकि आज हम आपको स्पेशल पंजाबी थाली की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

पिंडी छोले
पिंडी छोले बनाने के लिए रात को ही छोले भिगोकर रख दें। सुबह उठकर एक पोटली में चायपत्ती, दालचीनी, बड़ी और छोटी इलाइची, तेजपत्ता डाल बाध लें। और कुकर में छोलें के साथ ये पोटली और पानी डालकर उबाल लें। छोले पकने के बाद पोटली को अलग कर लें। एक छोटे बर्तन में हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर और कसूरी मेठी डाल कर थोड़े से पानी में मिक्स कर लें। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें और उसमें एजवाइन, अदरक, हरी मिर्च भून लें। मिक्स मसाले भी डाल कर भून सब कुछ अच्छे से भून लें। इसके बाद इसमें उबले हुए छोले भी डाल दें। इसे अच्छे से पकाएं। और आपका पिंडी छोले तैयार हैं।

मिर्च पकौड़ा
मिर्च पकौड़ा बनाने के लिए बड़ी वाली हरी मिर्च लेकर अच्छे से धो लें। अब चाकू से इसके बीच चीरा लगाकर मिर्च के सारे बीज निकल कर हटा दें। इसके बाद एक बर्तन में लाल मिर्च पाउडर, एजवाइन, गरम मसाला, हींग, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। और मिर्च के अंदर स्टाफिंग कर दें। दूसरे बर्तन में बेसन लें उसमें नमक, कसूरी मेथी और पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसके बाद एक पैन या कढ़ाई में पकौड़े तलने के लिए तेल गर्म कर लें। अब हरी मिर्च को बेसन के घोल में डालकर कढ़ाई में डाल कर गर्म तेल में फ्राई करने के लिए डाल दें। आपके मिर्च के पकौड़े तैयार हैं।

आलू गोभी सब्जी
पंजाबी थाली की जान होती है आलू-गोभी की सब्जी। इसे बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले आप आलू और गोभी को अच्छे से धो लें। इसके बाद आलू के छिलके उतार कर थोड़े बड़े टुकड़े में काट लें। और गोभी, टमाटर को भी काट लें। कटे टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
इसके बाद आप गैस पर एक कढ़ाई रखकर तेल गर्म करके उसमें जीरा डाल कर भून लें। अब इसमें कटे हुए आलू, फूलगोभी, हल्दी और नमक डाल दें। सब्जी को 2 से 3 मिनट तक कढ़ाई में फ्राई करते रहें, इसके बाग सब्जी को ढककर 5 मिनट तक पकने के लिए गैस पर छोड़ दें। आलू गोभी के अच्छे से पकने तक इसे बीच-बीच में चलाते रहे।
एक दूसरे फ्राई पैन या कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, और बाकी मसाले डालकर अच्छी तरह भून लें। इसके बाद इसमें अदरक, टमाटर, मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें। मसाला पकने के बाद उसमें छोड़ा से पानी डाल दें। और थोड़ी देर मसाला और भून लें। इसके बाद इसमें पकें हुए आलू गोभी की सब्जी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। थोड़ी देर सब्जी पकने के बाद इसमें हरा धनिया डाल दें। आपकी आलू गोभी की लाजवाब सब्जी तैयार है।

दही भल्ले
दही भल्ले बनाने के लिए सबसे पहले समा के चावल को मिक्सी में डालकर पीस लें। इसमें थोड़ा से कुट्टू का आटा मिक्स करें। अब इसमें हरी मिर्च, जीरा, नमक, और ददही डाकर अच्छी तरह मिला लें। इसे 15 मिनट के लिए ढक कर अलग रख दें। इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इडली जैसा बेटर तैयार कर लें। इसे आप अप्पे स्टेंड में हल्का से तेल लगाकर धीमी आंच पर स्टीम कर लें। अब एक कटोरी में इसे निकाल कर ऊपर से दही डाल कर खजूर की चटनी, हरी चटनी और अनार दाने के साथ सर्व करें।

खीर
खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ करके धो कर 20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद एक बर्तन में दूध को उबाल लें और उसमेें चावल डाल कर अच्छें से उबाल लें। दूध गाढ़ा होने और चावल पकने तक हल्की आंच पर पकाते रहे। इसके बाद खीर में इलायची पाउडर, चीनी और किशमिश डलकर मिला लें। अब चीनी पिघलने तक इसे चलाते रहे। आपकी खीर तैयार हैं। गार्निशिंग के लिए इसमें बादाम और पिस्ता डाल दें। और चाहें तो केसर और गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
