Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
रोजर्मरा के खाने से हो चुके है बोर, तो घर पर बनाए ये कोरियन वेज पेनकेक
अगर आप अपने रोजर्मरा के नाश्ते से बोर हो चुके है और कुछ अलग ट्राई करना चाहते है। तो पेनकेक आपके लिए बढ़िया ऑप्शन होगा। ये ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी ये बहुत अच्छी चीज है।
पेनकेक भी कई तरह की वैरायटी में बनाया जा सकता है। जिसमें से एक है कोरियन पेनकेक, जो खाने में मीठा नहीं बल्कि नमकीन होता है। हालांकि, अगर आप ये सोच रहे है कि इस कोरियन पेनकेक खाने के लिए कोरिया या अपने आसपास के किसी रेस्टोरेंट में ही जाना पड़ेगा, तो आप गलत सोच रहे है। क्यूंकि जिस पेनकेक के बारे में हम आपको बताने जा रहे है वो घर पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है। तो आइए जानते है कोरियन पेनकेक बनाने की रैसिपी।

दुनिया भर में साउथ कोरिया (South Korea), स्किनकेयर और हेयर केयर के लिए तो जाना जाता ही है, बल्कि इसके स्वादिष्ट व्यंजनों को भी विश्वभर में पसंद किया जाता है। यहां की किमची, पेनकेक्स, कोरियन फ्राइड चिकेन और ददुकबोकीकोरिया पूरी दुनिया में बड़े ही चाव से खाए जाते हैं।
यहां तक कि भारत में भी कुछ बड़े-बड़े शहरों में कई कोरियन रेस्टोरेंट खुल गए हैं। हम जिस पेनकेक की बात कर रहे है वो स्वाद में मीठा नहीं नमकीन होता। बहुत से लोग इसे कोरियन वेजिटेबल पेनकेक कहते है। प्याज, मशरूम, शकरकंद, शिमला मिर्च जैसी कई सारी सब्जियों के साथ बनाया जाने वाला ये पेनकेक एक हेल्दी ब्रेकफास्ट रैसिपी हो सकती है।
रंग-बिरंगी सब्ज़ियों और स्वाद से भरपूर, यह कोरियाई वेजिटेबल पैनकेक, जिसे याचेजॉन के नाम से भी जाना जाता है, ब्रेकफास्ट, ऐपेटाइज़र, स्नैक या लाइट फूड के रूप में लिया जा सकता है। ये पूरी तरह से वेजिटेरियन डिश है। जिसे लहसून की चटनी के साथ भी परोसा जा सकता है। ये बाहर से कुरकुरी दिखती है, जबकि अंदर से ये परतदार होती है।
बच्चे हो या बड़े, हर उम्र के लोगों के लिए ये एक हेल्दी डिश कही जा सकती है। क्यूंकि ये वेजिटेबल की गुडनेस से भरा है। जो बच्चे स्कूल में सब्जी रोटी खाने में आनकानी करते है, उनको एक साथ सभी सब्जियां खिलाने के लिए ये परफेक्ट डिश कही जा सकती है। बल्कि अगर फ्रिज में बची हुई सब्जियों का आप सही उपयोग करना चाहते है तो इस कोरियन वेजी पेनकेक से अच्छा ऑप्शन आपको नहीं मिलेगा।
कोरियन वेजिटेबल पैनकेक के इंग्रीडेंटस
छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा एक प्याज, एक गाजर, एक शिमला मिर्च, आधा कटा आलू, आधा जुकीनी, आधी शकरकंद, आधा मशरूम, 3/4 कप मैदा, एक चम्मच नमक, एक चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स।
कोरियन वेजिटेबल पैनकेक बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में, थोड़े से पानी के साथ
मैदा डालें। इस पेस्ट को गाढ़ा होने तक हिलाते रहें।
- फिर इसमें सोया सॉस, रेड चिल्ली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक
डालें।
- इसके बाद, प्याज, हरा प्याज, मशरूम, शिमला मिर्च, जुकीनी, शकरकंद,
गाजर, आलू जैसी सब्जियों को बारीक-बारीक काट लें।
- फिर इन सब सब्जियों को मैदे के पेस्ट के साथ मिलाएं।
- पेस्ट को अच्छे से हिलाए और उसे गाढ़ा बनाए।
- फिर एक पैन गरम करें और उस पर इस पेस्ट की एक लेयर फैलाएं।
- आगे पीछे से अच्छे से सेक करें, अपनी पसंदीदा चटनी के साथ
परोसे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











