Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
उपमा की रेसिपी

सीजनल सब्जियों के स्वाद और सूजी या रवा के पौष्टिक गुणों के साथ भरपूर हैल्दी नाश्ता है वेजिटेबल उपमा। जो कि असल में दक्षिण भारत में खाए जानें वाला पारम्परिक नाश्ता है। खारा भात के नाम से भी पहचाने जाने वाले उपमा को अधिकांश केसरी भात के साथ परोसा जाता है और इसे कहा जाता है चाउ चाउ भात।
उपमा को बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को सेका जाता है, फिर सभी सब्ज्यिों के साथ मिलाकर पकाया जाता है। हालांकि उपाम में सब्जियों का इस्तेमाल अपनी इच्छानुसार किया जाता है। यहां बताई जा रही रेसपी में उपमा को और टेस्टी और हैल्दी बनाने के लिए हमने इसमें गाजर, शिमाल मिर्च और हरे मटर डालें गए है।
हालांकि झटपट बननें वाले उपमा को अधिकतर नाश्तें मेें ही परोसा जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे कभी कभार रात में डिनर के तौर पर भी खा सकते है। इस डिश में तेल का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है, क्योंकि रवा और सब्ज्यिां तेल को पूरा सोख लेती हैं।
ऐसे में अगर आप इस बार कुछ हैल्दी और टेस्टी नाश्तें के बारें में सोच रहें है तो क्यों न बोल्डस्काई पर दी जा रही, झटपट बननें वाले उपमा की रेसिपी को ट्राया किया जाए। साथ ही साथ आपका काम आसान करने के लिए यहां सिर्फ रेसिपी ही नहीं, बल्कि स्टेप स्टेप रेसिपी के फोटोज के साथ वीडियो भी शेयर कर रहें है, ताकि आपसे एक भी स्टेप ना छूट जाए।

Recipe By: काव्य श्री एस
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 2-3
-
तेल - 10 टेबिल स्पून
राई - 1 टी स्पून
उड़द दाल - 1 टी स्पून
चना दाल - 1 टी स्पून
मीठे नीम के पत्ते - 6-8
अदरक - 1 इंच (कसी हुई)
हर धनिया - ¼th कप
नारियल - ½ कप (कसा हुआ)
प्याज - 1 कप (बारिक कटा हुआ)
शिमला मिर्च - ½ कप
हरी मिर्च - 5-6 (चिरा लगाई हुई)
नींबू का रस - आधा नींबू
गाजर - ½ कप (बारिक कटी हुई)
हरे मटर - 1/4th कप
सूजी - ¾th बाउल (मिडियम सूजी)
नमक - ¾th टेबिल स्पून
पानी - 3 बाउल
-
1. एक गर्म पैन में सूजी को सेके।
2. 3-5 मिनिट के लिए इसे सूखा ही भूनते रहें, जब तक कि इसका रंग हरा भूरा न हो जाए।
3. सूजी के सिक जाने पर इसे एक बाउल में निकाल कर साइड में रख लें।
4. अब एक गर्म हुए पैन में तेल गर्म करें।
5. अब इसमें राई और उड़द डाल डालें।
6. इसके बाद चना दाल और कसी हुई अदरक भी मिक्स कर दें।
7. अच्छे से मिला लें।
8. फिर मीठा नीम और कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर भून लें।
9. कटे हुए प्याज मिलाकर, आधे मिनिट के लिए भूनें ताकि प्याज का रंग बदल जाए।
10. अब कटी हुई गाजर मिलाए।
11. अच्छे से मिलाकर एक मिनिट के लिए पकने दें।
12. अब शिमला मिर्च और हरे मटर डालें।
13. इसके बाद करीबन 3 बाउल पानी डालें। पानी आप अपनी इच्छा अनुसार डाल सकते है।
14. अब कसा हुआ नारियल और नमक मिक्स करें।
15. इसे ढक्कन से ढक दें और 8-10 उबलने दें।
16. ढक्कन हटा कर, मिक्सचर को अच्छे से मिक्स करें।
17. अब धीरें धीरें सूजी डाले, ताकि कोई भी गुठला न बनें।
18. अच्छे से मिलाते जाए, जब तक कि हर एक चीज एक दूसरे में ढंग से मिक्स न हो जाए।
19. फिर से ढक्कन लगा कर 5 मिनिट के लिए पकने दे, जब कि पूरा पानी का सूख जाए।
20. एक बार जब बन जाए तो, ढक्कन हटाकर, करीबर आधी टेबिल स्पून हरा धनिया डाले और अच्छे से मिक्स करें।
21. अब गैस बंद कर दें।
22. आखिर में एक टेबिल स्पून नींबू का रस डालकर और बढ़िया से मिक्स कर दें।
23. इस तरह तैयार उपमा को एक सर्विंग बाउल में निकालर गर्मा गर्मा परोसे।
- ध्यान रहे कि सूजी को सब्जियों के भूननें से पहले ही सेक लें। साथ ही साथ शिमला मिर्च को सबसे आखिर में मिक्स करें, क्योंकि यह बहुत जल्दी पक जाती है।
- गुठलों से बचने के लिए सूजी को धीरें धीरें मिक्स करते जाए।
- तैयार उपमा को गार्निंश करने के लिए उपर से हरा धनिया और कसा हुआ नारियल बुरके।
- साथ ही साथ नींबू के रस का खट्टापन इस डिश के स्वाद को और बढ़ा देता है।
- सर्विंग साइज़ - 1 कटोरी
- कैलोरी - कैलोरी
- फैट - 4.5 ग्राम
- प्रोटीन - 11 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 59 ग्राम
- फाइबर - 2.9 ग्राम
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं वेजिटेबल उपमा
1. एक गर्म पैन में सूजी को सेके।

2. 3-5 मिनिट के लिए इसे सूखा ही भूनते रहें, जब तक कि इसका रंग हरा भूरा न हो जाए।

3. सूजी के सिक जाने पर इसे एक बाउल में निकाल कर साइड में रख लें।

4. अब एक गर्म हुए पैन में तेल गर्म करें।

5. अब इसमें राई और उड़द डाल डालें।

6. इसके बाद चना दाल और कसी हुई अदरक भी मिक्स कर दें।

7. अच्छे से मिला लें।

8. फिर मीठा नीम और कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर भून लें।

9. कटे हुए प्याज मिलाकर, आधे मिनिट के लिए भूनें ताकि प्याज का रंग बदल जाए।

10. अब कटी हुई गाजर मिलाए।

11. अच्छे से मिलाकर एक मिनिट के लिए पकने दें।

12. अब शिमला मिर्च और हरे मटर डालें।

13. इसके बाद करीबन 3 बाउल पानी डालें। पानी आप अपनी इच्छा अनुसार डाल सकते है।

14. अब कसा हुआ नारियल और नमक मिक्स करें।

15. इसे ढक्कन से ढक दें और 8-10 उबलने दें।

16. ढक्कन हटा कर, मिक्सचर को अच्छे से मिक्स करें।

17. अब धीरें धीरें सूजी डाले, ताकि कोई भी गुठला न बनें।

18. अच्छे से मिलाते जाए, जब तक कि हर एक चीज एक दूसरे में ढंग से मिक्स न हो जाए।

19. फिर से ढक्कन लगा कर 5 मिनिट के लिए पकने दे, जब कि पूरा पानी का सूख जाए।

20. एक बार जब बन जाए तो, ढक्कन हटाकर, करीबर आधी टेबिल स्पून हरा धनिया डाले और अच्छे से मिक्स करें।

21. अब गैस बंद कर दें।

22. आखिर में एक टेबिल स्पून नींबू का रस डालकर और बढ़िया से मिक्स कर दें।

23. इस तरह तैयार उपमा को एक सर्विंग बाउल में निकालर गर्मा गर्मा परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications