Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा
Pasta Recipe: वैलेंटाइन डे पर बनाएं पति के लिए बनाएं यमी क्रीमी-क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, यहां देखिएं रेसिपी
White Sauce Pasta Recipe : कहते हैं कि आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। शायद यही कारण है कि महिलाएं अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कुछ अलग व खास बनाने की कोशिश करती हैं। जब वैलेंटाइन का मौका हो तो ऐसे में तो पार्टनर का दिल जीतना तो बनता है। यूं तो आप मार्केट से पार्टनर के लिए कई तरह के गिफ्ट खरीद सकती हैं, लेकिन अपने हाथों से बने खाने का स्वाद व प्यार अलग ही होगा।
अगर आपने भी वैलेंटाइन डे को एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट करने का मन बनाया है और इस खास दिन के लिए एक डेट प्लॉन की है तो ऐसे में व्हाइट सॉस पास्ता बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है। व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी बेहद आसान है, लेकिन यह खाने में बेहद ही टेस्टी लगती है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वैलेंटाइन डे के लिए स्पेशल व्हाइट सॉस पॉस्ता बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
• 2 बड़े चम्मच मक्खन
• 1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा या 2 बड़े चम्मच मैदा
• 1 कप ठंडा होल मिल्क
• एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
• 1 चुटकी जायफल पाउडर
• नमक आवश्यकतानुसार
• 1 कप पेने पास्ता
• 4 कप पानी
• एक चौथाई चम्मच आर्गेनो
• एक चौथाई चम्मच सूखी तुलसी
• एक चौथाई चम्मच सूखी थाइम
गार्निश के लिए
• 1 बड़ा चम्मच ताजी हर्ब्स
• 1 से 2 बड़े चम्मच चीज़
व्हाइट सॉस पास्ता कैसे बनाएं?
• पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को कुक करें।
• इसके लिए एक पैन में 4 कप पानी और आधा चम्मच नमक डालकर उबालें।
• जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें पास्ता डालें।
• पास्ता को मध्यम से तेज़ आंच पर पकाएं।
• जब यह पका जाए तो आंच बंद कर दें।
• एक बड़ी छलनी वाले चम्मच से पास्ता को छान लें, सारा पानी निकाल
दें।
• फिर ठंडे पानी से इसे धो दें, जिससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए।
• अब एक सॉसपैन गरम करें और आंच धीमी रखें।
• अब आप मक्खन डालें। जब यह मक्खन पिघल जाए, तो इसमें आटा या मैदा
मिलाएं।
• तुरंत इसे व्हिस्क का उपयोग करके उसे तेजी से हिलाएं।
• आप इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
• जब आटा भुन जाए तो ठंडा दूध धीमी धार में डालें।
• एक हाथ से दूध डालें और दूसरे हाथ से सॉस मिश्रण को हिलाएं।
• धीमी आंच पर सॉस को गाढ़ा होने तक पकाएं।
• जब सॉस अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तो आंच बंद कर दें।
• सॉस पैन को रसोई के काउंटरटॉप पर रखें और इसमें काली मिर्च पाउडर,
जायफल पाउडर और नमक डालें।
• अब इसमें चीज़ डालकर मिक्स करें।
• ध्यान रखें कि ठंडा होने पर व्हाइट सॉस अधिक गाढ़ा हो जाएगा। तो आप
अपने हिसाब से कंसिस्टेंसी बनाए रख सकते हैं।
• अब पके हुए पास्ता को सफेद सॉस में मिलाएं।
• इसमें आर्गेनो, बेसिल और थाइम डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• आप व्हाइट सॉस पास्ता को कुछ ताजी हर्ब्स व कद्दूकस किए हुए चीज़ से
गार्निश करें और इसे पार्टनर के साथ बैठकर एन्जॉय करें।
व्हाइट पास्ता सॉस किस चीज से बनता है?
अगर आप घर पर व्हाइट पास्ता बना रहे हैं तो सॉस बनाने के लिए आपको
दूध, मक्खन और आटे की जरूरत होगी। व्हाइट सॉस की उत्पत्ति वास्तव में
इटालियन और फ्रेंच डिशेज से हुई है। अब दुनियाभर में लोग व्हाइट सॉस
पास्ता खाना पसंद करते हैं।
क्या मैं हैवी क्रीम की जगह दूध का इस्तेमाल कर सकती हूं?
कई बार लोग व्हाइट सॉस पास्ता बनाते समय हैवी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपके पास हैवी क्रीम नहीं है तो आप पिघले हुए मक्खन के साथ दूध मिलाकर एक हैवी क्रीम तैयार कर सकते हैं।
पास्ता सॉस को क्या गाढ़ा बनाता है?
अगर आपका पास्ता सॉस गाढ़ा नहीं है, तो ऐसे में आप आधा पानी और आधा कॉर्नस्टार्च डालकर उसका घोल बनाएं। इसे अच्छी तरह स्मूथ होने तक फेंटें। कॉर्नस्टार्च आपकी सॉस की थिकनेस को बेहतर बनाता है।
पास्ता के लिए हैवी क्रीम बेहतर है या दूध?
क्रीम में दूध की तुलना में फैट कंटेंट अधिक होता है, साथ ही साथ इसमें अधिक कैलोरी भी अधिक होती है। इसलिए, अगर आप अपने कैलोरी काउंट को मेंटेन रखना चाहते हैं तो क्रीम की जगह दूध का इस्तेमाल करना अधिक बेहतर माना जाता है। क्रीम में दूध की तुलना में प्रोटीन कंटेंट भी कम ही होता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications