Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Headline for Deeplink Test Hindi
वैलेंटाइन पर घर पर ही डिनर डेट का है प्लान, तो तैयार करें ये डिलिशियस रेसिपी
Chilli Paneer Kaise Banaye: वैलेंटाइन डे के खास अवसर पर कपल्स अक्सर अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं। अमूमन पूरा दिन काम करने के बाद जब पार्टनर के साथ डिनर डेट को एन्जॉय करने का मौका मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है। जहां कुछ कपल्स डिनर डेट के लिए बाहर जाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ कपल्स घर पर ही डिनर डेट प्लान करते हैं, जिससे वे अपने रिलैक्सिंग स्पेस में पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकें।
अगर आप भी घर पर ही पार्टनर के साथ वैलेंटाइन पर डिनर डेट को एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप उनके लिए खास रेसिपी बनाएं। इस खास प्यार भरे मौके पर आप उनके लिए पनीर चिली बना सकते हैं। पनीर चिली को बनाना भी बेहद आसान है और खाने में भी उतनी ही डिलिशियस लगती है। वैलेंटाइन डे पर आप पनीर की यह रेसिपी पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पनीर चिली बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

चिली पनीर के लिए आवश्यक सामग्री-
• 400 ग्राम पनीर क्यूब्स
• 4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
• 2 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
• नमक स्वादानुसार
• पानी का एक छींटा
• तलने के लिए तेल लगभग आधा कप
• 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
• 2 चम्मच रेड चिली सॉस
• 1 बड़ा चम्मच केचप
• आधा छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
• आधा चम्मच सिरका
• आधा कप पानी
• 2 चम्मच कटा हुआ अदरक
• 2 चम्मच कटा हुआ लहसुन
• 2-3 हरी मिर्च
• 2 प्याज क्यूब्स में कटे हुए
• 1 शिमला मिर्च क्यूब्ड
• 1 बड़ा चम्मच कटा हरा प्याज
चिली पनीर बनाने का तरीका-

• चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कॉर्नफ्लोर,
कश्मीरी मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिक्स कर लें।
• अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और कोट करने के लिए टॉस करें। पनीर पर
कोटिंग चिपकाने के लिए थोड़ा सा पानी छिड़कें। आप इसे एक बार फिर से टॉस
करें और एक तरफ रख दें।
• अब एक कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें और इसमें पनीर के टुकड़े एक-एक
करके डालें ताकि वे एक-दूसरे से चिपके नहीं।
• आप इन्हें तेज़ आंच पर 2-3 मिनट तक एक या दो बार पलट कर सुनहरा भूरा
होने तक भून लें।
• अब इन्हें एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें।
• अब सोया सॉस, रेड चिली सॉस, केचप, कश्मीरी मिर्च पाउडर, सिरका, नमक,
कॉर्नफ्लोर और थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें और एक तरफ रख दें।
• अब कड़ाही से अतिरिक्त तेल हटा दें। इसमें बस थोड़ा सा तेल रहने
दें।
• तेल गर्म होने पर इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें. एक या दो
मिनट तक भूनें।
• साथ ही इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए
भूनें और पनीर के टुकड़े डालें।
• एक मिनट के लिए पनीर को टॉस करें।
• अब तैयार सॉस के मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें और कड़ाही में
डालें।
• इसे 2 मिनट तक तेज़ आंच पर एक साथ मिलाएं जब तक कि कॉर्नफ्लोर पक न
जाए और सॉस गाढ़ी होकर पनीर के टुकड़ों पर लग जाए।
• चिली पनीर तैयार है। आप इसे कटे हुए हरे प्याज़ के साथ गार्निश करें
और अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डिनर डेट पर इसे एन्जॉय करें।
क्या पनीर चिली हेल्दी है?
पनीर चिली ना केवल खाने में टेस्टी होता है, बल्कि इसे एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। पनीर चिली की एक सर्विंग में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है, जो मसल्स को रिपेयर करने में मददगार है। इसके अतिरिक्त, चिली पनीर में डायटरी फाइबर भी हो सकता है, खासकर अगर रेसिपी में शिमला मिर्च को शामिल किया जाता है।
क्या रोज पनीर खाना ठीक है?
आप सिर्फ वैलेंटाइन डिनर डेट ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से भी पनीर खाने का मन बना सकते हैं। प्रतिदिन पनीर का सेवन करने से ना केवल आपको प्रोटीन कंटेंट मिलता है, बल्कि इससे आपकी बोन हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। साथ ही साथ, वजन घटाने और इम्यून सिस्टम को बूस्ट अप करने में भी मदद मिलती है। हालांकि, आप यह ध्यान रखें कि आप लो फैट पनीर खाएं और इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
क्या हम वजन घटाने के दौरान चिली पनीर खा सकते हैं?
कई लोग यह सोचते हैं कि वजन घटाने के दौरान वे चिली पनीर नहीं खा सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। यह पचाने में आसान है और कैल्शियम से भरपूर है, जिसे मजबूत और स्वस्थ हड्डियों के लिए आवश्यक माना गया है। हालांकि, जब आप वेट लॉस के लिए चिली पनीर बना रहे हैं तो सॉस का इस्तेमाल करने की जगह ड्राई चिली पनीर बनाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications