Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
कैसे बनाएं ईजी वनीला केक रेसिपी

अगर आप घर पर ही वनीला केक बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं होममेड वनीला केक की आसान रेसिपी। बच्चों को ये सिंपल वनीला केक बहुत पसंद आएगा तो अगर आप भी अपने बच्चों के मन को खुश करना चाहते हैं तो ये वनीला केक रेसिपी जरूर ट्राई करें।
बच्चों को ये केक रेसिपी निश्चित ही पसंद आएगी और आप इसमें कुछ कैंडी, जैली और जैम भी डाल सकते हैं जिससे वनीला केक और भी ज्यादा टेस्टी बन जाएगा।
नीचे बताई गई सामग्रियों को नोट कर लें और शुरु कर दें वनीला केक बनाने की तैयारी। बच्चों को ही नहीं बल्कि ये केक बड़ों को भी खूब पसंद आएगा।
घर पर वनीला केक बनाने के लिए आप वनीला केक वीडियो रेसिपी देख सकते हैं और साथ ही वनीला केक बनाने के स्ट्रेप बाय स्टेप प्रोसीजर को भी देखें।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: डेज़र्ट
Serves: 8-10
-
मैदा : 1 ½ कप
दूध : ¼ कप
चीनी : 1 कप
मिल्क पाउडर : ¾ कप
नमक : चुटकीभर
मक्खन : : ¾ कप
वनीला चिप्स : 2 चम्मच
वनीला एसेंस : 2 टेबलस्पून
बेकिंग सोडा : 1 टेबलस्पून
एप्पल सिडर विनेगर : ½ टेबलस्पून
बेकिंग पाउडर : 1 टेबलस्पून
-
1. एक बड़ा कटोरा लें और उसमें चीनी, मिल्क पाउडर, दूध और मक्खन डालें।
2. इसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि इसमें कोई गुठलियां ना रह जाएं।
3. एक छलनी लें।
4. इसमें मैदा डालें और फिर बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और एक चुटकी नमक डालें।
5. इसे ऊपर से छिड़क दें।
6. पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें।
7. घोल की कंसिस्टेंसी चैक करें, ये थोड़ा पतला होना चाहिए।
8. इसमें वनीला एसेंस डालें।
9. सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
10. इसमें एप्पल सिडर विनेगर डालकर इसे फेंट लें।
11. दोबारा मिक्स करें।
12. एक बेकिंग ट्रे लें और उस पर ब्रश से थोड़ा मक्खन लगाएं।
13. घोल को बेकिंग ट्रे पर डाल दें।
14. सभी जगहों पर घोल को फैला दें।
15. तब तक ओवन को 160 डिग्री सेल्सियस पर 5-10 मिनट के लिए प्री हीट कर लें।
16. बेकिंग ट्रे को प्री हीट ओवन में रखें।
17. इसे 40-45 मिनट के लिए 160 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें।
18. बेकिंग ट्रे से केक हटा लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
19. ऊपर से कुछ वनीला चिप्स डाल दें।
20. इसके पीस काटकर सर्व करें।
- 1. अगर आप केक को ज्यादा फ्लफी बनाना चाहते हैं तो घोल में अंडा मिला सकते हैं।
- सर्विंग साइज़ - 1 केक
- कैलोरी - 176 कैलोरी
- फैट - 7.0 ग्राम
- प्रोटीन - 2.2 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 26.9
- फाइबर - 0.5 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं वनीला केक
1. एक बड़ा कटोरा लें और उसमें चीनी, मिल्क पाउडर, दूध और मक्खन डालें।

2. इसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि इसमें कोई गुठलियां ना रह जाएं।

3. एक छलनी लें।

4. इसमें मैदा डालें और फिर बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और एक चुटकी नमक डालें।

5. इसे ऊपर से छिड़क दें।

6. पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें।

7. घोल की कंसिस्टेंसी चैक करें, ये थोड़ा पतला होना चाहिए।

8. इसमें वनीला एसेंस डालें।

9. सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

10. इसमें एप्पल सिडर विनेगर डालकर इसे फेंट लें।

11. दोबारा मिक्स करें।

12. एक बेकिंग ट्रे लें और उस पर ब्रश से थोड़ा मक्खन लगाएं।

13. घोल को बेकिंग ट्रे पर डाल दें।

14. सभी जगहों पर घोल को फैला दें।

15. तब तक ओवन को 160 डिग्री सेल्सियस पर 5-10 मिनट के लिए प्री हीट कर लें।

16. बेकिंग ट्रे को प्री हीट ओवन में रखें।

17. इसे 40-45 मिनट के लिए 160 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें।

18. बेकिंग ट्रे से केक हटा लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

19. ऊपर से कुछ वनीला चिप्स डाल दें।

20. इसके पीस काटकर सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications