Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Basant Panchami Special Kheer: मां सरस्वती को अति प्रिय है केसर खीर, नोट कर लें आसान रेसिपी
Basant Panchami Special Kheer Recipe: आज 23 जनवरी दिन शुक्रवार को बसंत पंचमी है। ये पर्व ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह दिन न सिर्फ ऋतुराज बसंत के आगमन का प्रतीक है, बल्कि बच्चों, छात्रों और कलाकारों के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। इस पावन दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ-साथ पीले रंग के व्यंजन अर्पित करने की परंपरा है, जिसमें केसर खीर का विशेष महत्व बताया गया है।
अगर आप भी बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं और घर पर पारंपरिक तरीके से केसर खीर बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसकी आसान विधि, सामग्री और धार्मिक महत्व विस्तार से बता रहे हैं।
वसंत पंचमी पर केसर खीर का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है क्योंकि यह ज्ञान, बुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक माना जाता है। केसर युक्त खीर न सिर्फ स्वाद में श्रेष्ठ होती है, बल्कि यह सात्विक और पौष्टिक भी होती है, इसलिए वसंत पंचमी के दिन इसे पूजा में भोग के रूप में जरूर शामिल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से केसर खीर का भोग लगाने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और विद्यार्थियों को विद्या, एकाग्रता और सफलता का आशीर्वाद देती हैं।

वहीं, वसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनना, पीले फूल अर्पित करना और पीले रंग का भोग चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। केसर खीर में मौजूद केसर शुभता, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन केसर खीर का भोग लगाने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है और जीवन में ज्ञान, कला और विवेक का विकास होता है।
केसर खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
बासमती चावल - 2 टेबलस्पून
चीनी - स्वादानुसार
केसर - 10-12 धागे
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
बादाम - 8-10 (कटे हुए)
काजू - 6-8
किशमिश - 1 टेबलस्पून
केसर खीर बनाने की आसान विधि
स्टेप 1: सबसे पहले चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
स्टेप 2: एक भारी तले के बर्तन में दूध को उबालें और धीमी आंच पर पकने
दें।
स्टेप 3: दूध में भीगे हुए चावल डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं।
स्टेप 4: जब चावल पूरी तरह गल जाएं, तब इसमें चीनी और केसर डालें।
स्टेप 5: अब इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स डालकर 5-7 मिनट तक
पकाएं।
स्टेप 6: गैस बंद करें और खीर को हल्का गुनगुना रहने दें।

पूजा में कैसे करें केसर खीर अर्पित
वसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें फिर मां सरस्वती की प्रतिमा या चित्र के सामने केसर खीर का भोग लगाएं और "ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः" मंत्र का जाप करें। इसके बाद प्रसाद के रूप में खीर का सेवन करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
