Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
नाश्ते में बनाइये अडई डोसा
साउथ इंडिया में डोसा खाने का रिवाज बहुत सालों से है। यहां पर आपको तरह तरह के डोसे खाने को मिल जाएंगे। इसी तरह से अडई डोसा भी तमिन नाडु में बहुत फेमस है और इसे ब्रेकफास्ट के समय खाया जाता है।
अडई डोसा को सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व किया जाता है। यह नार्मल डोसे के मुकाबले थोड़ा सा मोटा होता है। साथ ही इसमें कई तरह की दालें भी मिलाई जाती है। यह खाने में जितना टेस्टी होता है इसे बनाना भी आसान होता है। आइये देखते हैं अडई डोसा बनाया कैसे जाता है।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
रवा- 1/2 कप
इडली राइस- 1/2 कप
चना दाल- 1/2 कप
तूअर दाल- 1/3 कप
उरद दाल- 1/4 कप
घिसा नारियल- 1/3 कप
लाल मिर्च- 3-4
कडी पत्ता- 8-10
जीरा- 1 चम्मच
हींग- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1/2 कप
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
कडी पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- इडली राइस को अलग बर्तन में भिगोए। फिर दूसरे कटोरे में उडद दाल, चना दाल, मूंग दाल और तूअर दाल को एक रात पहले पानी में भिगो कर रखें।
- अब भिगोई हुई दालों को मिक्सी में हल्का सा पानी डाल कर पीस लीजिये।
- अब इडली राइस को लाल मिर्च, नारियल, जीरा, हींग, कडी पत्ता और हल्का सा पानी डाल कर मिक्सी में पीस लीजिये।
- अब पिसी दाल को पिसी इडली राइस और रवा के साथ मिलाइये और उसमें भी कटी हरी धनिया तथा कडी पत्ती मिक्स कर के आधे घंटे के लिये फूलने के लिये रख दीजिये।
- अब एक तवा गरम करें, उसमें तेल डालें और जब तेल हो जाए तब उसमें डोसा का घोल फैलाएं।
- डोसे को दोनो ओर से सेकें और हल्का भूरा और क्रिस्प कर लें।
- आपका डोसा की चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
