Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
आलू एंड कॅप्सिकम पराठा
नाश्ते में अगर गरम गरम पराठे मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। पराठे भी कोई ऐसे वैसे नहीं बल्कि आलू एंड कूप्सिकम कराठा जो खाने में टेस्टी भी हो और स्वाद में लाजवाब भी। इस पराठे को बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता और जब यह बन कर तैयार होता है तो खा कर पेट भर जाता है। नाश्ते के हिसाब से यह आलू एंड कैप्सिकम पराठा बहुत ही अच्छा होता है। इसे आप अपने बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी दे सकते हैं, यकीन मानिये उन्हें ये बहुत पसंद आएगा। आइये जानते हैं इस टेस्टी आलू एंड कॅप्सिकम पराठा की रेसिपी।

सामग्री
उबला आलू, छील कर मैश किया हुआ- 2
हरी शिमला मिर्च - 1
आटा - 3 कप
नमक- स्वादानुसार
प्याज़ - 1 मध्यम आकार
अदरक- 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च - 1 छोटा चम्मच
धनिया पावडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पावडर- 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर- 1 छोटा चम्मच
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
ताज़ा हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
देसी घी
विधि
- सबसे पहले कटोरे में आटा डाल कर पानी डालें और सान लें। इसे गीले कपड़े से ढक कर 15 मिनट ढंक कर रखें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज डालें और फ्राई करें। फिर उसमें अद्रक, हरि मिर्चें, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, अमचूर, अजवैन और नमक डालें।
- फिर शिमला मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें। अब आलू और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण के आठ समान हिस्से बनाएँ। लोई के भी आठ समान गोले बनाएँ फिर उन्हें गीले कपडे से ढक कर पाँच मिनट तक रखें।
- हर गोले को छोटी पूरी के आकार में बेलें, उसके बीच में आलू का मिश्रण रखें, किनारे साथ में लाकर सील करें ताकि आलू पूरी तरह ढक जाए और गोला बनाएँ। हर गोले को हल्का सा चपटा करें, उनपर थोडा सूखा आटा छिडकें और बेलकर छह-इन्च का परांठा बनाएँ।
- अब एक पैन लें, उस पर पराठा सेकें। घी लगा कर दोनों ओर सेकें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
