Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हैदराबादी आलू दम बिरयानी
अगर आप एक सिंपल आलू बिरयानी की रेसिपी ढूंढ रही हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आई हैं। आज हम आपको हैदराबादी स्टाइल में आलू की बिरयानी बनाना सिखाएंगे। यह एक सुगन्धित और जाकेदार रेसिपी है जो आपके घर पर हर किसी को बेहद पसंद आएगी।
READ: बड़ी ही टेस्टी है यह पनीर बिरयानी
पुराने ज़माने में यह डिश मिट्टी के एक बरतन में पकाई जाती थी और फिर उसको गीले आटे से सील कर दिया जाता था। पर आज के जमाने में मिट्टी के बरतनों का उपयोग ना होने की वजह से अब हम नॉन स्टिक फ्राइंग पैन का प्रयोग करने लगे हैं।
आप चाहें तो एक एयरटाइट लिड वाले नॉन स्टिक पैन का प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि लंच या डिनर के लिये सिंपल और टेस्टी आलू दम बिरयानी कैसे बनाते हैं।

कितने- 3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- छोटे आलू- 8-9 फोर्क दृारा छेद किये हुए
- फाई प्याज- मुठ्ठीभर
- हरी मिर्च- 2
- हरी धनिया- मुठ्ठीभर
- पुदीने की पत्ती- मुठ्ठीभर
- केसर- 2 चम्मच दूध में भिगोया हुआ
- तेल या घी- 3 चम्मच
सूखे मसालों की सामग्री-
- 1 तेज पत्ता
- 2 हरी इलायची
- 1 इंच दालचीनी
- 4 लौंग
- ½ चम्मच शाही जीरा
- 6 काली मिर्च के दाने
मैरीनेशन की सामग्री-
- ¾ कप दही
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ¼ चम्मच हल्दी
- ¾ चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- ½ से ¾ चम्मच बिरयानी मसाला या गरम मसाला पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
चावल पकाने के लिये सामग्री
- 1 चम्मच तेल
- 1 ½ कप बासमती या अन्य सुगन्धित चावल
- 1 तेज पत्ता
- 4 लौंग
- 1 इंच दालचीनी
- 3 हरी इलायची
- ¼ चम्मच शाही जीरा
- थोड़ी काली मिर्च
- नमक- स्वादअुनसार
सामग्री-
- एक पैन में घी या तेल गरम करें, फिर उसमें आलुओं को गोल्डन ब्राउन फ्राई करें। अगर आलू फ्रिज में रखे थे तो उन पर हल्का पानी छिड़क कर फ्रार्इ करें।
- अब इन आलुओं को मैरीनेशन वाली सामग्री में मिलाएं और एक घंटे के लिये छोड़ दें।
- चावल को धो कर पानी में 20-30 मिनट तक के लिये भिगो कर रखें।
- चावल पकाने के लिये 4 कप खौलते पानी में नमक और तेल मिलाएं। फिर चावल डाल कर आधा ही पकाएं और फिर छान कर रख दें।
- अब बिरयानी बनाने वाले पैन में घी डालें। उसमें हरी मिर्च और मसाले डालें।
- अब इसमें मैरीनेट किये आलू को दही के साथ डालें।
- आलू को तब तक पकाएं जब तक कि वह सही तरीके से पक जाएं, उन्हें अत्यधिक पकाने से बचें नहीं तो वह टूट जाएंगे। अगर जरुरत हो तो पानी का छिड़काव भी कर सकती हैं।
- आखिर में एक गाढ़ी ग्रेवी बचनी चाहिये।
- आंच को धीमा कर दें।
- अब इस आलू की ग्रेवी में कटी हरी धनिया और पुदीने की पत्तियां मिक्स करें।
- ऊपर से चावल की एक परत फैलाएं। फिर फ्राई की हुई प्याज और फिर हरी धनिया और पुदीने की पत्तियां डालें।
- उसके ऊपर से केसर वाला दूध पूरी तरफ फैलाएं।
- अब पैन के ऊपर कस के ढंक्कन लगा दीजिये, जिससे बिरयानी भाप दृारा पक जाए।
- बिरयानी के पैन को गरम तवे पर रख दीजिये और 10-12 मिनट तक मध्यम से धीमी आंच पर पकाइये। फिर गैस बंद कर दें।
- पैन को ऐसे ही छोड़ दें और 20 मिनट के बाद ढक्कन खोलें।
- आपकी दम आलू बिरयानी तैयार है , इसे रायते या मिर्च के सालन के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
