Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
ऐसे बनाइये पंजाबी समोसे का आलू
Veg
oi-Staff
भारत में आपको हर जगह मिठाई की दुकानों पर गरमा गरम समोसे बनते हुए दिख जाएंगे। इसी तरह से पंजाबी समोसों की भी बात निराली होती है। बाहर से दिखने में गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी समोसे अंदर से उतने ही मुलायम और मसालेदार होते हैं।
पंजाबी समोसे में जो आलू भरा होता है वह खाने में एकदम लाजवाब होता है। पंजाबी समोसे के आलू में मटर भी होती है और साथ ही साथ इसमें काजू तथा किशमिश भी डाला जाता है। तो अगली बार जब भी मन करे आप आलू को खुद ही घर पर बना सकती हैं। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि-

सामग्री-
- 1 चम्मच तेल
- 1/2 कप बारीक कटी प्याज
- 1 कप उबला, छिला और मैश किया आलू
- 1 कप उबली हरी मटर
- 1/2 कप घिसी पनीर
- 2 चम्मच कटी काजू
- 2 चम्मच किशमिश
- 1/2 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
- 1/2 अदरक पेस्ट
- 1 चम्मच शक्कर
- 2 चम्मच नींबू का रस
- नमक- स्वादअनुसार
- 2 चम्मच कटी हरी धनिया
बनाने की विधि -
- एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें कटी प्याज डाल कर गुलाबी कर लें।
- फिर इसमें धनिया को छोड़ कर बाकी की सभी सामग्रियों को मिक्स कर लें।
- इसे 5 मिनट तक ढंक कर पकाएं। आंच धीमी होनी चाहिये।
- अब इसे आंच से हटा लें और इसमें कटी हरी धनिया मिक्स करें।
- आपका पंजाबी समोसे का आलू तैयार है, इसे समोंसे में भरिये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Aloo Filling For Punjabi Samosa
Story first published: Tuesday, August 2, 2016, 12:31 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2016



Click it and Unblock the Notifications