Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे बनाएं आलू गोभी मटर की रसीली सब्जी
Veg
oi-Staff
आलू गोभी मटर की सब्जी एक बहुत ही सिंपल सी सब्जी है जो कि आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। यह डिश खाने में बड़ी ही लाइट होती है और साथ ही पेट भरने का एहसास भी देती है।
READ: झटपट बनाइये चटपटे गोभी मंचूरियन
आप इसे लंच या डिनर किसी भी समय बना सकती हैं। इसे बनाने के लिये आपको ढेर सारी मशक्कत नहीं करनी पडे़गी साथ ही यह घर में मौजूद मसालों से ही बन जाती है। अब आइये जानते हैं कि आलू गोभी मटर की रसीली सब्जी कैसे बनाई जाती है।

कितने- 3-4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
करी बनाने के लिये सामग्री-
- 2 कप फूल गोभी
- 2 कप छिला आलू
- 1 कप मटर
- 1 बड़ी तेज पत्ता
- 1 या 2 हरी मिर्च
- ½ चम्मच जीरा
- ½ कप कटी प्याज
- ½ चम्मच हल्दी
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ½ चम्मच गरम मसाला पावडर
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच कस्तूरी मेथी
- 2 चम्मच तेल
- थोड़ी सी हरी धनिया
- नमक- स्वादअनुसार
मसाला पेस्ट की सामग्री-
- ½ कप कटी प्याज
- 3 मध्यम आकार के टमाटर
- ½ इंच अदरक
- 3-4 लहसुन
विधि -
- सबसे पहले सारी सब्जियों को धो कर काट लें। फिर फूल गोभी को नमक मिले गरम पानी में 15-20 मिनट तक भिगो कर रखें।
- प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन को पीस कर पेस्ट तैयार कर लें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्ता डालें।
- फिर उसमें कटी प्याज डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं।
- उसके बाद इसमें प्याज और टमाटर पेस्ट डाल कर पकाएं।
- फिर सभी सूखे मसाले एक एक कर के डालें।
- मसाला जब तेल छोड़ दे तब इसमें फूल गोभी, आलू और मटर डालें।
- फिर 3 कप पानी डाल कर करी पकाएं।
- आखिर में हरी मिर्च और नमक डाली कर सब्जी को उबालें।
- फिर करी को ढंक कर कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं और आखिर में उसमें कसूरी मेथी हाथों के बीच में रगड़ कर डालें।
- उसके बाद गैस बंद करें और हरी धनिया छिड़क कर गरमा गरम रोटी और चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Aloo gobi matar recipe in hindi
Story first published: Tuesday, November 24, 2015, 11:34 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2015



Click it and Unblock the Notifications
